{"_id":"5f438101936b8c04911ce0db","slug":"up-state-chief-ajay-kuamar-lallu-says-we-all-should-support-sonia-and-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू बोले- ये समय सोनिया-राहुल के साथ खड़े होने का, पत्र लिखने वाले नेताओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू बोले- ये समय सोनिया-राहुल के साथ खड़े होने का, पत्र लिखने वाले नेताओं पर उठाए सवाल
Mon, 24 Aug 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर मचे बवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह और अन्य विधायकों व पदाधिकारियों ने सयुंक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ खड़े रहने का है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कुछ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का प्रतिनिधि होने का दावा किया है, लेकिन यह लोग संघर्षों से कटे हैं और इन्होंने ही पार्टी का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है।
विज्ञापन
सयुंक्त बयान में कहा गया है कि यह वक्त संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र को नष्ट करने वाली शक्तियों से दो-दो हाथ करने का है।