फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State BJP announces Minority Front team, appoints 16 vice presidents; find out the full list

यूपी: प्रदेश भाजपा ने घोषित की अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम, बनाए गए 16 उपाध्यक्ष; जानिए पूरी सूची

Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
सार

BJP Minority Morcha: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी सूची के मुताबिक मोर्चा में उपाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा एक कोषाध्यक्ष व दो सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया टीम समेत अन्य पदों की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
UP: State BJP announces Minority Front team, appoints 16 vice presidents; find out the full list
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में भी जुटा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने मंगलवार को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इनमें 12-12 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष और 12 मंत्री बनाया गया है। जबकि चार लोगों को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी सूची के मुताबिक मोर्चा में उपाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा एक कोषाध्यक्ष व दो सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया टीम समेत अन्य पदों की घोषणा की गई है। जिन लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनमें नसीरुद्दीन अंसारी, डॉ. नाजिया आलम, राकेश खत्री, नवेंदू सिंह इजिकेल, फैजान रिजवी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, ताज जहीर, आशीष तलवार, ऐहतेशाम हैदर, दिलशाद चौहान, आमिर अहमद, अब्दुला चौधरी शामिल हैं। वहीं, जहीर अब्बास जैदी, जीशान खान, कुरसेद अंसारी और रियाज अहमद अल्वी महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह बेलाल चौधरी, सलाउद्दीन, मो, दानिश, गुड्डू खान, अलीमुद्दीन अंसारी, अहसान राव, अमन खान, हैदर चौधरी, आरिफ अहमद, डॉ. जिवान मीर, नसीम खान और समीर असहन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलप्रीत सिंह अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने

मोर्चा के छह क्षेत्रीय अध्यक्षों में सरदार दलप्रीत सिंह को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि फहद जमाल को काशी, इस्माइल फारूकी को गोरखपुर, रमिंदर सिंह को कानपुर, अकलीम अहमद को ब्रज और जमालुद्दीन अल्वी को पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed