Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Speculations about cabinet expansion intensify again in the state. What is the significance of the CM goi

यूपी: फिर से तेज हुई मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, सीएम के दिल्ली जाने और तुरंत लौट आने के हैं क्या मायने?

Sun, 05 Apr 2026 10:48 PM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Apr 2026 10:48 PM IST
सार

Yogi Cabinet: यूपी में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार नामों पर सहमति करीब-करीब बन गई है। 

विज्ञापन
UP: Speculations about cabinet expansion intensify again in the state. What is the significance of the CM goi
योगी कैबिनेट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म है। बीते 15 दिन के दौरान दिल्ली में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक और सीएम की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद विस्तार का खाका तैयार होने की बात कही जा रही है। वहीं, भाजपा के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल तक मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही निगम और बोर्डों में भाजपा पदाधिकारियों के मनोनयन का काम पूरा करने की टाइमलाइन तय कर दी गई है। जल्द ही दिल्ली में बैठक होने वाली है, जिसमें मंत्रिमंडल के विस्तार समेत अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन को फाइनल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल कुछ दिनों से ठंडा पड़ी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शनिवार को अचानक तेज हो गई। इसकी वजह यह रही कि शनिवार को मुख्यमंत्री वाराणसी से सीधे दिल्ली गए और कुछ ही घंटों में लौट आए। सीएम के दिल्ली जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि सीएम किसी सियासी दौरे पर नहीं गए थे, बल्कि वह एक मीडिया चैनल हेड के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लेकिन सियासी गलियारों में उनके इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर चर्चा होने लगी।

विज्ञापन
Trending Videos

तय हो चुके हैं नाम

दूसरी ओर पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म होने वाली है। प्रस्तावित फेरबदल के खाका पर लगभग सहमति बन चुकी है और नाम भी तय हो चुके हैं, लेकिन दूसरे प्रदेशों में हो रहे चुनावों में व्यस्त होने के कारण पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर फाइनल बैठक नहीं हो पा रही है। उधर विस्तार की अटकले तेज होने पर मंत्री पद के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। उनका दिल्ली दौरा फिर से शुरू हो चुका है। वहीं, मौजूदा मंत्रियों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। संभावित फेरबदल को लेकर कई मंत्रियों की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि विस्तार के साथ प्रदर्शन के आधार पर बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारियों में कटौती या उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिहाज से इस बार कैबिनेट में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed