{"_id":"67f00461185dcd903508e6d2","slug":"up-sp-will-mobilize-pda-regarding-waqf-law-akhilesh-said-bjp-is-the-biggest-land-mafia-party-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वक्फ कानून को लेकर पीडीए को गोलबंद करेगी सपा, अखिलेश ने कहा- भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वक्फ कानून को लेकर पीडीए को गोलबंद करेगी सपा, अखिलेश ने कहा- भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी
Fri, 04 Apr 2025 09:40 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:40 PM IST
सार
UP Waqf Act: वक्फ कानून को लेकर सपा पूरे प्रदेश में पीडीए से जुड़ी जातियों को गोलबंद करेगी। इसके लिए वह प्रदेश में अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव
- फोटो : SansadTV
विस्तार
कानून को लेकर पीडीए को गोलबंद करने की योजना बनाई है। पार्टी ने संसद और उसके बाहर संशोधित वक्फ कानून का विरोध किया है। इसे भाजपा की धार्मिक ध्रुवीकरण की साजिश बताया है। सपा सूत्रों के मुताबिक, इस कानून पर उदार हिंदुओं के बीच भी पार्टी अपनी बात रखेगी, ताकि पीडीए की एकता को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
सपा नेतृत्व का मानना है कि धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण ठीक नहीं है। इससे पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) के हक की लड़ाई कमजोर होती है। सपा नेतृत्व ने सभी जिला व शहर कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि यह संदेश घर-घर पहुंचाएं कि अगर पीडीए कमजोर हुआ तो जिस तरह से 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण की अनदेखी हुई, उसी तरह से अन्य भर्तियों में भी ऐसा किया जाएगा। आउटर्सोर्सिंग की नीति भी आरक्षण को खत्म करने के लिए अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बने भूमाफिया के कमिश्नरेट -अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ या कानपुर ही नहीं, सच में देखा जाए तो भाजपा राज में पूरे उत्तर प्रदेश में भूमाफिया के कई कमिश्नरेट बन गए हैं। धर्मार्थ भूमि हो या तालाब, इन पर भाजपा संरक्षित भूमाफिया सक्रिय हैं। वहीं, अवैध खनन और जंगलों के कटान में भूमाफिया दिनदहाड़े गैरकानूनी काम कर रहे हैं। भाजपा को भारतीय जमीन पार्टी की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि उसके राज में जमीन पर अवैध कब्जों का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।
अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। जमीनों का भ्रष्टाचार चरम पर है। अयोध्या में भाजपा सरकार ने अधिग्रहीत जमीनों को अपने करीबियों को दे दिया। किसानों और व्यापारियों की काफी जमीनें छीन लीं और उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की दबंगई और अराजकता से त्रस्त है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने पहले पीडीए का मान-सम्मान छीना फिर नौकरियों में आरक्षण छीना और अब उसकी नजर पीडीए समाज की जमीनों पर है।
