फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP approaches commission over printed forms for deletion of names, demands filing of case against ERO

UP: नाम कटवाने के लिए छपे फॉर्म के मुद्दे पर आयोग पहुंची सपा, ईआरओ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

Sun, 01 Feb 2026 10:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने वैध मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
UP: SP approaches commission over printed forms for deletion of names, demands filing of case against ERO
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने चुनाव आयोग से फिर शिकायत की है कि उसके समर्थक वैध मतदाताओं के नाम काटने के लिए भाजपा के नेता फॉर्म-7 भरकर जमा कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं ने इन मतदाताओं के नाम और एपिक नंबर लिखा प्रिंटेड (छपे-छपाए) फॉर्म तैयार करवाया है। सपा ने वैध मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मसौदा सूची से मतदाता का नाम डिलीट करने से पहले संबंधित वोटर को नोटिस प्राप्त (रिसीव) कराई जाएगी। मतदाता के घर पर नोटिस एक सप्ताह तक चस्पा की जाएगी। ईआरओ अपने नोटिस बोर्ड पर एक सप्ताह तक मतदाता का नाम काटने के लिए सूची प्रदर्शित करेंगे और राजनीतिक दलों को मतदाता का नाम काटने संबंधी सूची देनी होगी। पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद ही मतदाता सूची से नाम डिलीट किए जा सकेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब शिकायत करने वाले के नाम और एपिक नंबर की पहले होगी जांच, फॉर्म-7 पर चुनाव आयोग ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी को बड़ा तोहफा, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण देगा केंद्र


अखिलेश की अपील, अदालत और मीडिया संज्ञान ले
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय, चुनाव आयोग और मीडिया इस साजिश का संज्ञान लेने की अपील की है। कहा, एसआईआर के तहत गांवों में छपे-छपाए फॉर्म-7 कौन भेज रहा है। इसमें जो शिकायतकर्ता हैं उनका कोई अता-पता नहीं है। फर्जी हस्ताक्षर करवाकर विपक्ष के वोट काटने की साजिश हो रही है। पीडीए समाज खासतौर से अल्पसंख्यक के नाम बड़े स्तर पर काटे जा रहे हैं। जिसके नाम पर आपत्ति की जा रही है उसे पता ही नहीं कि उसका नाम सब कुछ सही होने के बावजूद काटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed