फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sixth phase of elections is the dullest, 54.02 percent votes were cast, Phulpur had the lowest turnout

लोकसभा चुनाव: वोटिंग प्रतिशत के मामले में यूपी के लिए फिसड्डी साबित हुआ यह चरण, पड़े महज 54.02 फीसदी वोट

Sat, 25 May 2024 08:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 May 2024 08:39 PM IST
सार

 Sixth phase of elections: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोट पड़े। यूपी के नजरिए से देखे तो इस चरण में सबसे कम मतदान  हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकर नगर में तो सबसे कम फूलपुर में हुआ। 

विज्ञापन
UP: Sixth phase of elections is the dullest, 54.02 percent votes were cast, Phulpur had the lowest turnout
श्रावस्ती में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव में पहले के पांच चरणों से कम मतदान हुआ। 54.02 फीसदी मतदाता ही घरों से निकलकर बूथ तक पहुंचे। सबसे अधिक मतदान अम्बेडकरनगर में 61.54 प्रतिशत रहा। वहीं, सबसे कम फूलपुर में 48.94 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


छठे चरण में शनिवार को प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज(सुरिक्षत), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर(सुरक्षित) और भदोही पर मतदान हुआ।
विज्ञापन


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। सबसे ज्यादा शिकायतें ईवीएम खराब होने की आईं, जिन्हें तत्काल हटाकर दूसरी ईवीएम भेजी गईं। जो भी शिकायतें आईं, उन पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निवारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव से इस तरह का रहा अंतर 

 
                                                         
                     

लोकसभा सीट
वर्ष 2024 वर्ष 2019
सुल्तानपुर 55.50 56.37
प्रतापगढ़   51.60 53.5
फूलपुर   48.94 48.7
इलाहाबाद   51.75   1.83
अम्बेडकरनगर 61.54 61.08
श्रावस्ती 52.76   52.08
डुमरियागंज   51.94 52.26
बस्ती   56.67 57.19
संतकबीरनगर 52.63 54.2
लालगंज 54.14 54.86
आजमगढ़   56.07 57.56
जौनपुर   55.52 55.77
मछलीशहर 54.43   56.02
भदोही   53.07   53.53
                                             
 

वर्ष 2024 में अब तक चरणवार मतदान

UP: Sixth phase of elections is the dullest, 54.02 percent votes were cast, Phulpur had the lowest turnout
मतदान करने पहुंचे मतदाता
पहले चरण में मत प्रतिशत : 61.11%
दूसरे चरण में मत प्रतिशत : 55.19%
तीसरे चरण में मत प्रतिशत : 57.55%
चौथे चरण में मत प्रतिशत : 58.22 %
पांचवें चरण में मत प्रतिशत :58.02 %
छठे चरण में मत प्रतिशत : 54.02%

गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव में 51.10 % मतदान
गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव में 51.10 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के एक मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान (बूथ नंबर 343) पर पुर्नमतदान 73.99 प्रतिशत हुआ। खिरिया पमारान में एक ही मतदाता के कई बार वोट डालने का मामला सामने आने पर पुनर्मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed