फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SIR will not be implemented in Panchayat elections, High Court rejects petition to implement it; know the

यूपी: प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में नहीं लागू होगा एसआईआर, याचिका हाईकोर्ट से खारिज; जानिए मामला

Thu, 18 Dec 2025 08:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Dec 2025 08:41 PM IST
सार

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की वोटिंग लिस्ट बनाने में एसआईआर की प्रक्रिया लागू नहीं होगी। लखनऊ हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया है। 

विज्ञापन
UP: SIR will not be implemented in Panchayat elections, High Court rejects petition to implement it; know the
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका को सारहीन कहकर खारिज कर दिया है।  मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश संत कबीर नगर के नरेंद्र कुमार त्रिपाठी की ओर से दाखिल याचिका पर दिया। कोर्ट ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई ठोस कारण नहीं है। कहा कि एसआईआर प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से ही प्रारंभ हो चुकी है और इसकी अस्थायी मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जानी है। ऐसे में मात्र इस आधार पर कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए जारी दिशा-निर्देश पंचायत चुनावों पर भी लागू किए जाएं, इसमें न्यायिक हस्तक्षेप उचित नहीं है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने याचिका को सारहीन करार देकर खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पंचायत चुनाव की सूची में बढ़े 40 लाख से ज्यादा मतदाता

पंचायत चुनाव के लिए कराए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 18196367 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। अभियान में 14176809 मतदाताओं के नाम हटाए भी गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण में पिछली मतदाता सूची की अपेक्षा 4019558 (3.26 फीसदी) मतदाता बढ़े हैं।

पत्रकारों से बृहस्पतिवार को बातचीत में उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण से पहले पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 122950052 वोटर थे। अब ये संख्या 126969610 हो गई है। उन्होंने बताया कि जो नाम काटे गए हैं उनमें मृत, विस्थापित व डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 5367410 डुप्लीकेट मतदाता थे।

आंकड़ों के मुताबिक 18 से 23 वर्ष के ऐसे लोग जो पहली बार वोटर बने उनकी संख्या 1.05 लाख रही। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान नए वोटरों को जोड़ने को प्राथमिकता दी गई। ये भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य वोटर सूची में न रहे। तराई के जिलोंं में सबसे अधिक मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed