{"_id":"673f13d4ecf8e2676701bd51","slug":"up-sipahi-bharti-exam-cm-yogi-adityanath-congratulates-applicants-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती: सीएम योगी ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दी बधाई, बोले- शुचिता एवं पारदर्शिता से पूरी हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती: सीएम योगी ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दी बधाई, बोले- शुचिता एवं पारदर्शिता से पूरी हुई परीक्षा
Thu, 21 Nov 2024 04:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Nov 2024 04:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने पर बधाई दी है। उन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा को संपन्न कराने के लिए भर्ती बोर्ड के पदाधिकारियों को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!
विज्ञापन
आप सभी परीक्षा के आगामी चरणों की तैयारी पूर्ण तत्परता के साथ करेंगे, इस विश्वास के साथ मेरी मंगलकामनाएं!
उन्होंने आगे कहा कि पूर्ण शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम आज घोषित हुए हैं। आरक्षण नीति का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर निर्धारित पदों के सापेक्ष लगभग ढाई गुना अधिक यानी कुल 1,74,316 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए अर्ह घोषित किया है।
विज्ञापन
सफलतापूर्वक परीक्षा को संपन्न कराने हेतु बोर्ड के पदाधिकारियों को बधाई एवं अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं!
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली गई। नकल माफिया और सॉल्वर गैंग को पूरी तरह विफल करते हुए मल्टी-लेयर पैकेजिंग और गोपनीय चिह्नों से प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सख्त व्यवस्था और पारदर्शी प्रबंधन से नया उत्तर प्रदेश निष्पक्षता और ईमानदारी के नित नए मानक स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन