फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP shiv sena president detained

गुलाम अली लखनऊ में, शिवसेना का अध्यक्ष नजरबंद

Sat, 06 Feb 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Feb 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
UP shiv sena president detained

मशहूर पाकिस्तानी गायक गुलाम अली एक बार फिर लखनऊ में अपनी गजलों की महफिल सजाएंगे। उनके कार्यक्रम में कोई गड़बड़ न हो इस बात को ध्यान रखते हुए, शिवसेना के राज्य प्रमुख को नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन


गुलाम अली लखनऊ पहुंच चुके हैं। नवनीत सहगल ने शनिवार को उनकी अगवानी की। वहीं सुबह छह बजे ही यूपी शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह को लखनऊ पुलिस ने उनके सरोजनीनगर आवास पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रदर्शन के खिलाफ है। बता दें कि बीते नौ अक्टूबर को गुलाम अली का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम शिवसेना के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में कैंसिल हो चुका है प्रोग्राम

UP shiv sena president detained

शिवसेना ने कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी देते हुए कहा था कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद नहीं रुकता तब तक पड़ोसी देश के किसी भी कलाकार को देश में प्रस्तुति देने की मंजूरी नहीं मिलेगी।

इसके बाद मुंबई और पुणे में ग़ज़ल गायक ग़ुलाम अली का कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद अब गुलाम अली का दिल्ली में कार्यक्रम तय हुआ था।

लेकिन दिसंबर में होने वाले इस आयोजन से पहले ही गुलाम अली लखनऊ पहुंच गए थे। 10 अक्टूबर की शाम को गुलाम अली ने अमर उजाला के एमएसएमई कॉन्क्लेव में गजल की महफिल सजाई थी।

वहीं शिवसेना के उत्पाती रवैये को देखते हुए ऐहतियातन शिवसेना के अध्यक्ष को एक आला अफसर के इशारे पर लखनऊ में उनके आवास पर नजर बंद कर‌ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed