{"_id":"631504378c97ca01c0478642","slug":"up-selfie-with-government-school-campaign-will-run-in-up-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pol Khol Abhiyan : आज से यूपी के स्कूलों की पोल खोलेगी आप, सप्ताह भर चलेगा ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pol Khol Abhiyan : आज से यूपी के स्कूलों की पोल खोलेगी आप, सप्ताह भर चलेगा ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’अभियान
Mon, 05 Sep 2022 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Sep 2022 06:50 AM IST
सार
Pol Khol Abhiyan : आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस अभियान को ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’ नाम दिया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के तहत आप के कार्यकर्ता सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में स्कूलों की बदहाली को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने जा रही है। इसकी शुरुआत शिक्षक दिवस यानी आज से की जाएगी। आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस अभियान को ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’ नाम दिया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के तहत आप के कार्यकर्ता सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में संजय ने कहा कि स्कूलों की बदहाली के मामले में यूपी देश का पहला राज्य बन गया है। यूपी में 25577, एमपी में 22824, असम में 6271 और झारखंड में 1101 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। कई अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी हजारों की संख्या में स्कूल बंद हो चुके हैं। इसलिए अभियान चलाने के निर्णय लिया गया है। उन्होंने व्हाट्सएप नंबर 8382928009 जारी कर जनता से भी स्कूलों की अव्यवस्था की फोटो व वीडियो साझा करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
सभाजीत बने निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी ने एक समिति बनाई है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। ब्रज कुमारी सिंह, अनूप पांडेय, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुबोध यादव व निर्मल मिश्रा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता नियुक्त
पार्टी ने प्रिंस सोनी, इंद्रेश सोनकर, विकास शर्मा, मुकेश सिंह, मन सिंह, तरुणिमा श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, डॉ .एसपी सिंह, संजीव निगम, इमरान पामेला, सुशील सिंह पटेल, इरम रिजवी, प्रशांत यादव, विनीत शर्मा, फैसल खान लाला और कीर्ति द्विवेदी को प्रवक्ता बनाया है।