Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Self-census begins today, with CM Yogi himself taking the lead; don't answer these questions.

यूपी: प्रदेश में आज से शुरू होगी स्वगणना, सीएम योगी करेंगे खुद से शुरुआत; इन सवालों का न दें कतई जवाब

Mon, 16 Nov 2026 09:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Nov 2026 09:09 AM IST
सार

Self-census in UP: प्रदेश में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद से इसकी शुरुआत करेंगे। 

विज्ञापन
UP: Self-census begins today, with CM Yogi himself taking the lead; don't answer these questions.
यूपी में स्वगणना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ लोकभवन में अभियान की शुरुआत करेंगे। देश की पहली डिजिटल जनगणना के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है। इस पर सबसे पहले भाषा का चयन और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद पसंदीदा भाषा चुनकर घर का पता, डिजिटल लोकेशन और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। स्वगणना अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरने वाले परिवारों का विवरण गणनाकर्मी घर जाकर दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन


एसईआईडी को रखना होगा सुरक्षित
स्वगणना के तहत फॉर्म भरकर जब सबमिट किया जाएगा तो एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसको सुरक्षित रखना होगा। जब जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे तब उनको ये आईडी बतानी होगी। वह उसे सत्यापित करेंगे तब प्रक्रिया पूरी होगी। अगर फॉर्म नहीं भरा होगा तो जनगणना उसी वक्त फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी कराएंगे। घर के मुखिया ही परिवार के सभी सदस्यों का ब्योरा भरेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग लॉगिन नहीं करना है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे पूरी करें स्वगणना की प्रक्रिया

- सबसे पहले https://se.census.gov.in वेबसाइट खोलें।
- राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश चुनें।
- परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
- अपनी पसंद की भाषा चुनें।
- घर का पता और डिजिटल नक्शे पर लोकेशन दर्ज करें।
- परिवार के सभी सदस्यों से जुड़े सवालों के जवाब भरें।
- सभी जानकारियों की जांच करके फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन

देने होंगे 40 सवालों के जवाब

जनगणना के दौरान परिवारों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, परिवार के मुखिया से संबंध, धर्म, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, जन्मस्थान, वर्तमान निवास, प्रवासन, दिव्यांगता और बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारियां शामिल हैं। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है।

कतई साझा न करें ये जानकारी
जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि जनगणना के दौरान वे पूरी जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही आगाह भी किया है कि जनगणना कर्मियों के साथ बैंक खाते का पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी कतई साझा न करें।

ये है पूरा कार्यक्रम 
ऑनलाइन स्वगणना- 16 से 30 नवंबर 2026
घर-घर जनगणना- 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027
पुनरीक्षण चरण - 5 से 9 जनवरी 2027

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed