फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Secretary suspended for molesting woman worker, Secretariat Administration Department pleads guilty on the basis of video

यूपी : महिलाकर्मी से छेड़छाड़ में अनुसचिव निलंबित, सचिवालय प्रशासन विभाग ने वीडियो के आधार पर दोषी माना

Sat, 13 Nov 2021 12:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 13 Nov 2021 12:31 PM IST
सार

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसचिव इच्छाराम के खिलाफ एक महिला संविदाकर्मी ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने शारीरिक छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार के साथ अश्लील कृत्य के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
UP: Secretary suspended for molesting woman worker, Secretariat Administration Department pleads guilty on the basis of video
इच्छाराम यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संविदा कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार के आरोपी अनुसचिव इच्छाराम को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ अनुशासनिक व विभागीय जांच बैठा दी गई है। प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण को आरोप पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसचिव इच्छाराम के खिलाफ एक महिला संविदाकर्मी ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने शारीरिक छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार के साथ अश्लील कृत्य के आरोप लगाए थे। आरोप यह भी लगाया था कि इच्छाराम 2018 से ही ऐसी हरकतें कर रहा था। पुलिस प्रकरण को 12 दिनों तक दबाए रही। बुधवार को इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ, जिसका शासन ने संज्ञान लिया और इच्छाराम पर शिकंजा कस गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इच्छाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संबंधित वीडियो सचिवालय प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराकर इच्छाराम के कृत्यों की जानकारी दी थी। सचिवालय प्रशासन विभाग ने वीडियो के आधार पर इच्छाराम को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उसे निलंबित करने की संस्तुति की थी। शुक्रवार को इच्छाराम को निलंबित कर जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन अरुण प्रकाश ने इच्छाराम के निलंबन व विभागीय जांच से संबंधित आदेश की प्रति थानाध्यक्ष हुसैनगंज को भेजकर उसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के. रविंद्र नायक को इच्छाराम के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर साक्ष्य सहित उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed