फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Seats are going vacant in Ayodhya's Vande Bharat trains, increased crowd during Pran Pratistha reduced

यूपी: अयोध्या की वंदे भारत ट्रेनों में खाली जा रही हैं सीटें, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बढ़ी हुई भीड़ हुई कम

Mon, 04 Mar 2024 09:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Mar 2024 09:20 PM IST
सार

Vande Bharat to Ayodhya: अयोध्या की वंदे भारत ट्रेनों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बढ़ी हुई भीड़ अब धीमे-धीमे कम हो रही है। 

विज्ञापन
UP: Seats are going vacant in Ayodhya's Vande Bharat trains, increased crowd during Pran Pratistha reduced
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लखनऊ से अयोध्या जाने के लिए श्रद्घालुओं की संख्या बनी हुई है। रेगुलर ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। पर, वंदे भारत की खाली सीटें यात्रियों को राहत दे रही हैं। चेयरकार में 366 तक सीटें रिक्त हैं, वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में 27 तक सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्रद्घालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। इससे लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में पैसेंजर उमड़ पड़े। लिहाजा यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या से आनंदविहार वाया लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू की गई। शुरूआत में वंदे भारत को यात्रियों का जो रेस्पॉन्स मिल रहा था, वह कम होता जा रहा है। यही वजह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें रिक्त हैं और रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


 गाड़ी संख्या 22550 लखनऊ से अयोध्या धाम जंक्शन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में मंगलवार, बुधवार व गुरुवार को 297, 366, 363 सीटें रिक्त हैं। इस श्रेणी का किराया 725 रुपये है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास मे उपरोक्त दिनों में 24, 16, 27 सीटें खाली हैं, श्रेणी का किराया 1,210 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस में लखनऊ से अयोध्या कैंट जाने पर ट्रेन की चेयरकार में मंगलवार व शुक्रवार को 34, 55 वेटिंग है तथा गुरुवार को सीटें रिक्त हैं। किराया 700 रुपये है। इस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में मंगलवार व शुक्रवार को वेटिंग तथा गुरुवार को तीन सीटें खाली हैं। इसी क्रम में रेगुलर ट्रेनों योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस की स्लीपर में 55, 40, दो वेटिंग है। 


गरीबनवाज एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगल, बुधवार व गुरुवार को 91, 51, 40 एवं थर्ड एसी में 17, नौ, दस वेटिंग है। कैफियत एक्सप्रेस की स्लीपर में 23, 16, 14, थर्ड एसी में चार, नौ व तीन वेटिंग है। साबरमती एक्सप्रेस, कविगुरु एक्सप्रेस, गंगासतलुज एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed