{"_id":"60be76ca8ebc3e493361d741","slug":"up-screws-will-be-tightened-on-polluting-vehicles-checking-squad-will-be-deployed-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा, सीमा पर चेकिंग दस्ता तैनात होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा, सीमा पर चेकिंग दस्ता तैनात होगा
Tue, 08 Jun 2021 01:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:13 AM IST
सार
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को अब शहर में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित किया जा सकेगा। सीमा पर चेकिंग दस्ता तैनात होगा, जो भारी वाहनों द्वारा मानक से ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर चालान काटेगा।
विज्ञापन
वाहन प्रदूषण
विस्तार
परिवहन विभाग प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने जा रहा है। इसके लिए विभाग एक बार फिर से योजना तैयार करेगा। इसके अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों शहर में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित किया जा सकेगा। सीमा पर चेकिंग दस्ता तैनात होगा, जो भारी वाहनों द्वारा मानक से ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर चालान काटेगा।
विज्ञापन
शहरों को प्रदूषण को बचाने के लिए रोडवेज बसें समेत अन्य प्राइवेट बसें भी शहर के बाहर से संचालित कराई जाएंगी। ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी होने की वैधता की निगरानी होगी। प्रमाण पत्र की वैधता खत्म होने पर वाहन मालिकों को प्रदूषण जांच के लिए मोबाइल पर मैसेज भेजने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त धीरज साहू के मुताबिक प्रदूषण को रोकने लिए अधिकारियों को नए सिरे से योजना बनाने के निर्देश दिए गए है। वाहनों से निकलने वाले काले धुएं की जांच के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन