फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools up to nursery level closed in this city of the state, timings changed for classes 1 to 8; know the

यूपी: प्रदेश के इस शहर में नर्सरी तक के स्कूल बंद, कक्षा 1 से 8 की टाइमिंग बदली; जानें समय...

Tue, 23 Dec 2025 01:57 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 23 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए डीएम विशाख जी. ने स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। नर्सरी तक 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा, जबकि कक्षा 1 से 8 की पढ़ाई सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी।

 

विज्ञापन
UP: Schools up to nursery level closed in this city of the state, timings changed for classes 1 to 8; know the
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com

विस्तार

विज्ञापन

मौसम में नमी और बढ़ती गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय अवधि में बदलाव के साथ ही जरूरी निर्देश जारी किए है। जिलाधिकारी विशाख जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में शीतलहर, घना कोहरा होने एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के सभी विद्यालयों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाओं में 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। 

जबकि, 1 से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह आदेश बुधवार से अग्रिम आदेश तक मान्य रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। ऐसा न करने पर विद्यालय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर आदेशित किया है।

विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed