फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanskrit Education Council Results Released; Srishti from Kannauj Tops Class 10; Pass Percentage Rises by

UP: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 10वीं, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 12वीं टॉपर

Fri, 24 Apr 2026 09:41 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Apr 2026 09:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। दसवीं में कन्नौज की सृष्टि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतापगढ़ की खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत पिछली बार से बढ़ा है। छात्राओं का प्रदर्शन सभी वर्गों में बेहतर रहा और सफलता दर्ज की गई।

विज्ञापन
UP: Sanskrit Education Council Results Released; Srishti from Kannauj Tops Class 10; Pass Percentage Rises by
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव व संस्कृत बोर्ड सचिव शिवलाल ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को 2026 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। 10वीं में राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसहायगंज, कन्नौज की सृष्टि ने 94.43% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


वहीं 12वीं में श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैफाबाद, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम में जहां छात्राओं ने बाजी मारी है।
विज्ञापन




वहीं, मेरिट सूची में प्रतापगढ़ के मेधावी छाए हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक व परिषद के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र देव और परिषद सचिव शिव लाल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजधानी स्थित कार्यालय से परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन






महेंद्र देव ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) परीक्षा में 21,915 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16,615 शामिल हुए। इसमें 15,029 उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 95.91% रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 2.79% की वृद्धि हुई है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.68% और बालिकाओं का 96.64% रहा है।

इसी तरह उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) की परीक्षा में 19,745 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 15,746 शाामिल हुए। इसमें 14,028 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 94.40% रहा। इसमें भी 2.32% की वृद्धि हुई है। बालकों का पास प्रतिशत 94.33% और बालिकाओं का 94.62% रहा है।

जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा में 14,162 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 13,302 शामिल हुए। इसमें 12,306 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 94.86% रहा। इसमें 6.82% की वृद्धि हुई है। बालकों का पास प्रतिशत 94.47% और बालिकाओं का 95.95% रहा। वहीं सभी तीनों श्रेणियों में बालिकाओं का पास प्रतिशत बालकों से अधिक रहा है।

 

10 दिन में परीक्षा, दो महीने के अंदर परिणाम

परिषद सचिव शिवलाल ने बताया कि परिषद की 2026 की पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा प्रथम और उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं 19 से 28 फरवरी तक प्रदेश के 241 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। इसमें 1091 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। मूल्यांकन 07 से 20 मार्च तक प्रदेश के 13 मूल्यांकन केंद्रों पर पूरा हुआ। बोर्ड ने निर्धारित समय के अंदर परीक्षा परिणाम जारी किया है।

खास-खास

  • 55822 विद्यार्थी थे परीक्षा में रजिस्टर्ड
  • 45673 विद्यार्थी हुए परीक्षा में शामिल
  • 41363 विद्यार्थी हुए परीक्षा में पास

श्रेणीवार परीक्षाफल

10वीं में- प्रथम श्रेणी में 14199- द्वितीय श्रेणी में 816- तृतीय श्रेणी में 5
12वीं में- प्रथम श्रेणी में 5661- द्वितीय श्रेणी में 6087, तृतीय श्रेणी में 555

10वीं के टॉपर

1. सृष्टि- 94.43%- राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसहायगंज, कन्नौज

2. खुशबू सरोज- 94.29%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भुजाही, बाजार प्रतापगढ़

3. मुलायम सिंह यादव- 93.29%- श्रीराम टहल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, सैफाबाद, प्रतापगढ़

- प्रियंका सरोज- 93.29%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भुजाही, प्रतापगढ़

4. करुण कुमार दुबे- 93.14%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भुजाही, प्रतापगढ़
- चेष्टा- 93.14%- श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा

5. विजय यादव- 93%- श्रीराम प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर सिकरारा, जौनपुर

- विशाल शुक्ला- 93%- श्री मालवीय कमलाकर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरगूपुर, गोंडा

6. अर्जुन कुमार पटेल- 92.86%- श्रीराम टहल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

7. अमित विश्वकर्मा- 92.71%- राजगुरु श्रीकृष्ण पांडेय सांगवेद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, बेल्हा, प्रतापगढ़

- साहिल सरोज- 92.71%- राजगुरु श्रीकृष्ण पांडेय सांगवेद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, बेल्हा, प्रतापगढ़

8. आदर्श यादव- 92.57%- श्री रामाधार संस्कृत माध्यमिक विद्यालय पूरे कंठी, बेनीमाधव नगर, प्रतापगढ़

- गौरव मिश्रा- 92.57%- राधा देवी आदर्श संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय गुरसहायगंज, कन्नौज

9. स्मिता- 92.43%- श्री रामजानकी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, तियरा, जौनपुर

- रेनू श्रीवास्तव- 92.43%- श्री रामटहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैफाबाद, प्रतापगढ़

- साधना- 92.43%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, भुजाही बाजार, प्रतापगढ़

10. हर्ष शुक्ल- 92.29%- श्री कालिका संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, रमईपुर, प्रतापगढ़

- अभिषेक कुमार- 92.29%- श्री रामटहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़
 

12वीं के टॉपर

1. रजनीश यादव- 89.36%- श्रीराम टहल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

2. वंशिका श्रीवास्तव- 85.64%- श्रीराम टहल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

3. काजल- 85.43%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यम विद्यालय, भुजाही बाजार प्रतापगढ़

- संस्कृति- 85.43%- श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा

4. प्रिया यादव- 85%- श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

5. शैलजा यादव- 84.93%- श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

6. सैफ खान- 84.86%- श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

7. आदित्य पटेल- 84.50%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यम विद्यालय, भुजाही बाजार प्रतापगढ़

8. हिमांशी- 84.43%- श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा

9. काम्या- 84.29%- श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा

10. शैलेश कुमार- 84.21%- जय गुरुदेव संस्कृत माध्यम विद्यालय, भुजाही बाजार प्रतापगढ़

- संध्या यादव- 84.21%- श्रीराम सरन यादव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद, प्रतापगढ़

- सारिका कमल- 84.21%- श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा

 

विद्यार्थियों की मेहनत व नकलविहीन परीक्षा का परिणाम

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल छात्रों और शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसे सरकार की पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा प्रणाली का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सरकार की पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा प्रणाली का परिणाम है। सरकार शिक्षा में पारदर्शिता, तकनीकी सुदृढ़ीकरण और जवाबदेही पर विशेष जोर दे रही है। इससे न केवल संस्कृत शिक्षा को नई पहचान मिल रही है, बल्कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

खास-खास

  • पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) के परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में गत वर्ष की तुलना में 2.79 की वृद्धि हुई है।
  • उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) के परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में गत वर्ष की तुलना में 6.82 की वृद्धि हुई है।
  • परीक्षाफल संस्कृत परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.comपर ऑनलाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed