यूपी: संजय सिंह का बड़ा आरोप, SIT रिपोर्ट का वह पन्ना गायब जिसमें अनिल मिश्रा दोषी, प्रेस वार्ता में किया पेश
Ram Temple offering theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी रिपोर्ट की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आप सांसद ने कहा कि इसका एक पन्ना ही गायब कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर चढ़ावा चोरी मामले में बड़े खुलासा का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में गठित एसआईटी की रिपोर्ट का पन्ना नंबर 6 गायब कर दिया गया था। जो अब मिल गया है। आज उन्होंने इसे सार्वजनिक किया।
संजय सिंह ने कहा कि विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली एसआईटी रिपोर्ट से पन्ना नंबर 6 गायब कर दिया गया था, जो अब मिल गया है। इस पन्ने में साफ लिखा है कि डॉ. अनिल मिश्रा ने बैंक के साथ तय नियमों को शिथिल किया। इसके कारण मंदिर में चोरी और गबन की परिस्थितियां पैदा हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक 40 दिन में 70 बार चोरी हुई और 81 लाख रुपये की बरामदगी हुई। जब रिपोर्ट सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदार मानती है, तो चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट कैसे दी जा सकती है?
संजय सिंह ने कहा कि जहां एक ओर 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने जांच में देरी पर नाराजगी जताते हुए एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। वहीं उसी दिन आरोपियों को क्लीन चिट मिलने की खबरें चलाई गईं। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी का अपमान और दोषियों को बचाने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया। सांसद ने वर्तमान एसआईटी अध्यक्ष किरन एस को पत्र लिखकर 26 अहम दस्तावेज देने के लिए मिलने का समय मांगा है।
यदि एसआईटी इन पुख्ता सुबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच नहीं की, तो वे खुद सारे कागजात लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ की जमीन को 5 मिनट में 18.50 करोड़ में खरीदने के सौदे पर चंपत राय के हस्ताक्षर और अनिल मिश्रा की गवाही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सुबूत है।
उन्होंने कहा कि 52 साल तक तिरंगा न फहराने वाले व राष्ट्रगान को एंटरटेनमेंट बताने वाले लोग आज हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रभु श्रीराम के नाम पर जो चंदा वसूला गया, उसी पैसे से आज पूरे देश में आरएसएस और भाजपा के आलीशान दफ्तर चमक रहे हैं।
चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचा रही भाजपा और संघ- गौतम
कांग्रेस ने चंदा चोरी प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा और संघ पर हमला बोला। आरोप लगाया कि चंदा चोरी के मामले में चंपत राय और अनिला मिश्रा को बचाया जा रहा है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। अगले सप्ताह से चलने वाले अभियान में गांव- गांव पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। यह कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा और संघ के इशारे पर चंदा चोरी प्रकरण में मामूली कर्मचारियों की गिरफ्तारी की गई, जबकि ये कर्मचारी जिसके इशारे पर काम कर रहे थे, उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट में पेज नंबर छह पर असली आरोपियों के नाम है, लेकिन इस पेज को ही गायब कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण कमीशनखोरी, ट्रस्ट बनाने, मंदिर का लोकार्पण होने का श्रेय प्रधानमंत्री ने लिया। मंदिर के ट्रस्ट में शंकराचार्य को शामिल करने के बजाय प्रधानमंत्री ने अपने लोगों को रखा। ऐसे में वे चंदा चोरी की भी जिम्मेदारी लें और इस पर सार्वजनिक बयान दें। अयोध्या से आए युवक कांग्रेस नेता ने विभिन्न दस्तावेजों को दिखाते हुए आरोप लगाया कि ट्रस्ट की ओर से धांधली करके करोड़ों की जमीन खरीदी गई। इस दौरान सभी सह प्रभारी भी मौजूद रहे।
नोट गिनने नहीं गिनवाने वालों पर हो कार्रवाई
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चंदा चोरी प्रकरण में नोट गिनने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि जो लोग नोट गिनवा रहे थे, उन्हें छोड़ दिया गया। पूरे प्रकरण की नए सिरे उच्च स्तरीय जांच कराने और मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्टी अगले सप्ताह से अभियान शुरू करेगी।