यूपी के चुनाव आयोग ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- नई EVM दो, नहीं तो बैलेट से कराएंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर उठ रहे सवालों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से नई ईवीएम मांगी है। उसने कहा है कि अगर वर्ष 2006 के बाद की बनी ईवीएम नहीं मिली तो नगर निगमों के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।
आयोग का मानना है कि पुरानी ईवीएम खराब ज्यादा होती हैं। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखी है।
राज्य निर्वाचन आयोग किसी पचड़े में पड़ने के बजाय बैलट से चुनाव कराने का मन बना रहा है। हालांकि केंद्रीय चुनाव आयोग ने अभी इस पर अपना कोई फैसला नहीं दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग की मीटिंग होने जा रही है। उसमें पुरानी ईवीएम मशीनों पर फैसला लिया जाएगा।
पुरानी ईवीएम पर सवाल खड़े होते हैं, इन्हें हटा देना चाहिए
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर कहा कि सूबे में नगर निकायों के चुनाव में वर्ष 2006 के पहले बनी ईवीएम न भेजी जाएं।
खराब होने के साथ ही पुरानी ईवीएम को लेकर सवाल भी ज्यादा खड़े होते हैं। इसलिए यूपी को नई ईवीएम ही आवंटित की जाए। पुरानी ईवीएम मशीनों को कंडम कर हटा देना चाहिए।
15 जुलाई से पहले होने हैं चुनाव
सूबे में निकाय चुनाव 15 जुलाई से पहले संपन्न होने हैं। सूबे में 14 नगर निगम हैं। इसमें चुनाव ईवीएम के जरिए ही होने हैं। जबकि नगर पालिका व नगर पंचायतों में चुनाव बैलट पेपर से ही कराए जाएंगे।