फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's data center park prepared may be inaugrated by PM Narendra Modi.

Data center Park: यूपी का पहला डाटा सेंटर पार्क बनकर तैयार, पीएम मोदी अगस्त में कर सकते हैं उद्घाटन

Wed, 27 Jul 2022 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Jul 2022 11:35 AM IST
सार

यूपी का पहला डाटा सेंटर पार्क नोएडा में बनकर तैयार है। इसकी लागत पांच हजार करोड़ रुपये है। इसके लिए अक्तूबर 2020 में जमीन आवंटित की गई थी।

विज्ञापन
UP's data center park prepared may be inaugrated by PM Narendra Modi.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश का पहला डाटा सेंटर पार्क योट्टा डी-1 ग्रेटर नोएडा में बनकर तैयार हो गया है। पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से दो साल में बने इस पार्क का उद्घाटन अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

विज्ञापन


हीरानंदानी समूह के इस पार्क के पहले चरण की डाटा सेंटर बिल्डिंग की क्षमता 5000 सर्वर रैक की है। इसमें 28.8 मेगावाट आईटी पावर की सुविधा है। इससे करीब 48 घंटे आईटी पावर बैकअप मिल सकेगा।
विज्ञापन


आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अधिकारी ने बताया कि डाटा सेंटर पार्क में 6 डाटा सेंटर बिल्डिंग बनाई जानी है। इसके बाद यहां क्षमता 30 हजार सर्वर रैक की होगी। वहीं समूह के चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी का कहना है कि अगस्त 2020 में यूपी सरकार से डाटा सेंटर के लिए बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2020 में जमीन आवंटित हो गई। दिसंबर 2020 में परियोजना का शिलान्यास हुआ और मार्च 2021 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। अगस्त माह में इसका उद्घाटन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed