फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rs 4260 crore stipend will be given to 51 lakh students, Chief Secretary gave instructions to DM

यूपी : 51 लाख छात्रों को दिया जाएगा 4260 करोड़ रुपये वजीफा, मुख्य सचिव ने डीएम को दिए निर्देश

Mon, 11 Oct 2021 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Oct 2021 08:36 PM IST
सार

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने छात्रवृत्ति योजना को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि डाटा फीडिंग के कार्य में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
UP: Rs 4260 crore stipend will be given to 51 lakh students, Chief Secretary gave instructions to DM
मुख्य सचिव आरके तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में चालू वित्त वर्ष में 51 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में 4260 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने छात्रवृत्ति योजना को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि डाटा फीडिंग के कार्य में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी अभियान चलाकर जल्द डाटा अपलोड कराएं। संबंधित विभाग भी रोज इसकी मॉनिटरिंग करें।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव समाज कल्याण के. रविंद्र नायक ने बताया कि पूर्वदशम में संस्था स्तर पर छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने का काम 12 अक्तूबर तक पूरा करना है। ऑनलाइन अग्रसारण के लिए 21 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए संस्था स्तर पर छात्रों को 21 अक्तूबर  तक आवेदन करना है। 28 अक्तूबर तक संस्था स्तर से ऑनलाइन आवेदन का अग्रसारण किया जाना है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020-21 में 38,68,156 छात्रों को 3244.39 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की गई। छात्रवृत्ति मास्टर डाटा के अनुसार, प्रदेश में 30403 हाईस्कूल, 19025 इंटरमीडिएट, 15534 उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान, 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 21 राज्य विश्वविद्यालय, 32 निजी विश्वविद्यालय और 19 शासकीय स्वायत्त संस्थान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed