फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadways staff engaged in transporting migrants home, 1400 buses to be operated from today

यूपी : प्रवासियों को घर पहुंचाने में जुटा रोडवेज का अमला, आज से 1400 बसों का होगा संचालन

Fri, 16 Apr 2021 11:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Apr 2021 11:41 PM IST
सार

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण दूसरे प्रदेशों में रह रहे प्रदेश के लोगों ने लौटना शुरू कर दिया है। दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा है। पंजाब और हरियाणा से भी प्रदेश के लोग दिल्ली के रास्ते लौट रहे हैं। इन्हें घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम का अमला सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन
UP: Roadways staff engaged in transporting migrants home, 1400 buses to be operated from today
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण दूसरे प्रदेशों में रह रहे प्रदेश के लोगों ने लौटना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव के कारण भी लौटने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ी है। खास तौर पर दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा है। पंजाब और हरियाणा से भी प्रदेश के लोग दिल्ली के रास्ते लौट रहे हैं। इन्हें घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम का अमला सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


पिछले साल लॉकडाउन के बाद मची अफरा तफरी से सबक लेते हुए इस बार परिवहन निगम प्रबंधन पहले से सतर्क है। एकाएक दबाव न बढ़े इसके मद्देनजर दिल्ली से प्रदेश के लिए ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यही नहीं मुंबई और अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों से लखनऊ तथा अन्य बड़े  शहरों में पहुंच रहे लोगों को स्टेशन से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भी बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार और कौशांबी से प्रवासियों को लाने के लिए बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। बृहस्पतिवार को इन दोनों जगहों से करीब 1100 बसों से 40 हज़ार से ज्यादा लोगों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाया गया। शुक्रवार को यूपी आने वाले प्रवासियों की संख्या में और ज्यादा इजाफा हो गया। इसे देखते हुए 1400 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार इन बसों से 70 से 75 हजार लोगों को प्रदेश में लाया जा रहा है। लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर 53 बसें ट्रेन से आने वाले प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाई गई थीं। शुक्रवार को ट्रेन से आने वाले प्रवासियों की संख्या बहुत ज्यादा न होने की वजह से स्टेशन से 25 से 30 बसों का ही संचालन दूसरे जिलों के लिए किया गया।


दिल्ली से आने वाले प्रवासियों के लिए पर्याप्त संख्या में बसों का इंतजाम किया गया है। आज से 1400 बसों का संचालन हो रहा है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी आवश्यकतानुसार बसें लगाई गई हैं। कोशिश है कि प्रवासियों को बिना किसी असुविधा के उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाए।
- धीरज साहू, प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed