फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways released the list of 207 employees who died from Corona

यूपी: रोडवेज ने जारी की कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुए 207 कर्मचारियों की सूची, आश्रितों को नौकरी देने के लिए मांगे प्रस्ताव

Fri, 04 Jun 2021 07:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक कार्मिक डीवी सिंह ने प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान कानपुर, प्रधान प्रबंधक डा. राम मनोहर लोहिया कार्यशाला कानपुर तथा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
UP Roadways released the list of 207 employees who died from Corona
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय ने 207 ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की है जिनकी मृत्यु कोरोना महामारी के दौरान हुई है। उनके आश्रितों के सेवायोजन के लिए लिए यह सूची जारी करते हुए सभी के प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। पहले चरण में चालक परिचालक पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का प्रस्ताव भेजने की बात कही गई है।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक कार्मिक डीवी सिंह ने प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान कानपुर, प्रधान प्रबंधक डा. राम मनोहर लोहिया कार्यशाला कानपुर तथा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड महामारी के दौरान निगम में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की मौतों का ब्यौरा मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन


कुल 207 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मृत्यु इस दौरान हुई। इसमें मृतक आश्रित कोटे के सेवायोजन के लिए अभी प्रस्ताव नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी अपने क्षेत्र के आश्रितों के प्रस्ताव जो चालक और परिचालक पद के लिए योग्य हों, भेज दिए जाएं ताकि उनकी नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जा सके। इसके  लिए सभी अभिलेखों का परीक्षण अवश्य करा लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर, अलीगढ़ में ज्यादा मौतें
इस सूची के अनुसार कानुपर में सबसे ज्यादा 21 कर्मचारियों की मौत कोरोना से हो गई। अलीगढ़ में 20, लखनऊ में 19, मेरठ में भी 19 लोगों की मृत्यु हुई। निगम मुख्यालय में तैनात प्रधान प्रबंधक राजीव चौहान, अनुभाग अधिकारी अजय श्रीवास्तव तथा वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय की मौत भी कोरोना के चलते हुई।

नोएडा और झांसी को नहीं किया गया शामिल
इस पत्र में कहा गया है कि नोएडा एवं झांसी को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रीय प्रबंधक अपने अपने यहां के प्रस्ताव भेजें। विभाग द्वारा माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान नोएडा एवं झांसी में रोडवेज के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु नहीं हुई है।


मृत कर्मचारियों की सूची

मेरठ 19 
लखनऊ 19
इटावा 9
वाराणसी 9
प्रशिक्षण संस्थान कानपुर 1
प्रयागराज 10
हरदोई 3
अलीगढ़ 20
आजमगढ़ 15
चित्रकूट 8
अयोध्या 9
कानपुर 21
बरेली 10
सहारनपुर 3
आगरा 10
गोरखपुर 13
मुरादाबाद 13
राम मनोहर लोहिया कार्यशाला 1
गाजियाबाद 11
देवीपाटन 1
परिवहन निगम मुख्यालय 2

कोरोना महामारी के दौरान होने वाले कर्मचारियों की मौतों के प्रति विभाग गंभीर है। ये मौतें पूरे कोरोना महामारी दौरान हुई हैं। इनमें 28 मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हुई हैं। इसलिए सूची जारी कर प्रस्ताव मांगे गए हैं ताकि सभी कर्मचारियों को उनके देयों का भुगतान ग्रेच्युटी आदि दी जा सके। नोएडा एवं झांसी में किसी कर्मचारी की मौत नहीं हुई है।- अशोक कटारिया, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed