फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Electric buses will replace diesel buses, five thousand buses will be included in the first batch

यूपी रोडवेज: डीजल बसों की जगह लेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पहली खेप में पांच हजार बसें की जाएंगी शामिल

Wed, 12 Jun 2024 07:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

Electric buses in UP Roadways: यूपी रोडवेज की बसों का स्टाईल अब बदलने वाला है। यहां पर अब पारंपरिक डीजल बसों की जगह पर इलेक्ट्रिक बसें परिवहन निगम में शामिल की जाएंगी। 

विज्ञापन
UP Roadways: Electric buses will replace diesel buses, five thousand buses will be included in the first batch
यूपी रोडवेज में बदली रहेंगी बसें।

विस्तार

आने वाले समय में यूपी रोडवेज आपको बदली-बदली दिखने वाली है। यहां पर डीजल की जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम की बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस किया जाएगा। इसके अंतर्गत पांच हजार इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर 14 जून को फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि पहले चरण में प्रयागराज, आगरा और गाजियाबाद से जुड़े जिलों के बीच लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक बसें लगाई जाएंगी। प्रयागराज से नजदीकी जिले जैसे बनारस, कानपुर, विंध्याचल धाम,चित्रकूट, अयोध्या, लखनऊ आदि को जोड़ा जाएगा। इसी तरह आगरा और गाजियाबाद रीजन के निकटवर्ती जिलों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध के आधार पर लगाई जाएगीं। बसों पर रखे जाने वाले चालक बस मालिक ही रखेंगे। परिचालक वाहन मालिक स्वयं भी रख सकते हैं अथवा यूपीएसआरटीसी भी उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का किराया वर्तमान में चल रही एसी बसों के बराबर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन और बिजली कनेक्शन परिवहन निगम उपलब्ध कराएगा। परिवहन निगम के डिपो में यह व्यवस्था उपलब्ध होगी। इन बसों का 12 वर्षों तक मेंटेनेंस वाहन स्वामी स्वयं करेंगे। ड्राइवर की ट्रेनिंग की व्यवस्था भी वाहन स्वामियों को ही करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed