फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Case will be registered against scamsters of MST, there was rigging in Ayodhya, Unnao, Fatehpur

यूपी रोडवेज : एमएसटी के घोटालेबाजों पर दर्ज होगा केस, अयोध्या, उन्नाव, फतेहपुर में हुई थी हेराफेरी

Sun, 06 Jun 2021 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Jun 2021 09:10 PM IST
सार

एमएसटी की रकम की हेराफेरी की विजिलेंस जांच में दो अफसर सहित छह कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। विजिलेंस इन पर जल्द ही पुलिस में अभियोग दर्ज कराएगी।

विज्ञापन
UP Roadways: Case will be registered against scamsters of MST, there was rigging in Ayodhya, Unnao, Fatehpur
रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के अयोध्या, उन्नाव और फतेहपुर के अफसरों व कर्मियों द्वारा एमएसटी की रकम की हेराफेरी की विजिलेंस जांच में दो अफसर सहित छह कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। 

विज्ञापन


दोषी कार्मिकों में अयोध्या के पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश चंद्रा व राकेश मोहन पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त सुशील कुमार श्रीवास्तव और दीपेंद्र सिंह और उन्नाव क्षेत्र के पूर्व लेखाधिकारी सूर्यभान शुक्ला व पंकज कुमार तिवारी शामिल हैं। विजिलेंस इन पर जल्द ही पुलिस में अभियोग दर्ज कराएगी। अभियोग दर्ज होने पर नामजद लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। विजिलेंस ने परिवहन निगम से अभियोग दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी थी जो उसे मिल गई है। परिवहन निगम इन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को और कर्मचारियों के खिलाफ निगम स्तर पर भी कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन


ये था मामला
परिवहन निगम ने अयोध्या उन्नाव और फतेहपुर में एमएसटी की रकम की हेराफेरी की जांच विजिलेंस को सौंपी थी। घोटाले का खुलासा वर्ष 2018 में हुआ था। जांच पूरी होने के बाद शासन ने परिवहन निगम के एमडी को पत्र भेज करके कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मामले में चार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, एक एक लेखाकर और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दोषी मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी रकम की हुई थी हेराफेरी
जिला    रकम (लाख रुपये)
अयोध्या    43.80
उन्नाव    5.11
फतेहपुर    5.61
योग    54.52

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed