फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Banda ARM suspended for negligence in indecency with investigation team

UP Roadways : बांदा एआरएम और दो लिपिक निलंबित, जांच टीम से अभद्रता मामले में लापरवाही पर कार्रवाई

Fri, 25 Nov 2022 07:40 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Nov 2022 07:40 AM IST
सार

प्रयागराज क्षेत्र के यातायात निरीक्षक अरविंद मिश्रा ने कर्वी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन एआरएम गौतम ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के दौरान बस में सवार बुकिंग क्लर्क अखिलेश कुमार तिवारी एवं कार्यालय सहायक सुनील कुमार बांदा को भी चालक-परिचालक का सहयोग करने पर निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
UP Roadways: Banda ARM suspended for negligence in indecency with investigation team
यूपी रोडवेज - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यातायात निरीक्षण टीम के साथ अभद्रता और उन्हें जबरन बस में बैठाकर ले जाने के मामले में चालक-परिचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर परिवहन निगम ने बांदा के एआरएम गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। घटना के समय बस में बैठे विभाग के दो लिपिकों को भी चालक-परिचालक का सहयोग करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि 21 नवंबर को प्रयागराज क्षेत्र के यातायात निरीक्षक अरविंद मिश्रा की टीम जांच कर रही थी। कर्वी-बांदा मार्ग पर बेड़ी पुलिया के पास जांच के दौरान बस में 16 में से 8 यात्री बिना टिकट मिले। इस पर चालक चंद्रभान और परिचालक मनीष ने यात्रियों को उकसा कर जांच टीम से मार्ग पत्र, ईटीएम मशीन एवं ईटीएम स्लिप छीन ली। यही नहीं, टीम में शामिल यातायात निरीक्षक व सहायक निरीक्षक नंदलाल पाल से अभद्रता की और उन्हें बस में बैठाकर चित्रकूट की तरफ लेकर चले गए।
विज्ञापन


अरविंद ने कर्वी कोतवाली में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई थी। लेकिन इस प्रकरण में एआरएम गौतम ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के दौरान बस में सवार बुकिंग क्लर्क अखिलेश कुमार तिवारी एवं कार्यालय सहायक सुनील कुमार बांदा को भी चालक-परिचालक का सहयोग करने पर निलंबित किया गया है। चित्रकूट धाम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा को भी लापरवाही के आरोप में कड़ी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed