फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: 1,649 operators will be recruited, know how many posts there will be in which district

यूपी रोडवेज: 1649 परिचालकों की होगी भर्ती, जानिए किस जिले में होंगे कितने पद और कौन कर सकेगा आवेदन

Fri, 19 Jan 2024 11:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

अगर आप यूपी रोडवेज में परिचालक की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए मौका है। परिवहन निगम की ओर से पदों को भरने के लिए सूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
UP Roadways: 1,649 operators will be recruited, know how many posts there will be in which district
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आप यूपी रोडवेज की बसों में परिचालक बन सकते हैं। परिवहन निगम की ओर से प्रदेश भर में 1649 पदों पर परिचालकों की भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को सूचना जारी की गई। भर्तियां सेवायोजन की मदद से संविदा पर होंगी। भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास होने के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र जरूरी है।

विज्ञापन


निगम के मुताबिक, लखनऊ परिक्षेत्र में 288, अलीगढ़ 239, गाजियाबाद 147, मुरादाबाद 557, बरेली 256 व नोएडा में 162 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। एनसीसी बी सर्टिफिकेट, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के अंक में पांच फीसदी का वेटेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


 18 से 40 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं। नियमानुसार आरक्षण भी मिलेगा। आवेदन sewayojan.nic.up.in पर कर सकते हैं। भर्ती के नाम पर अगर कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत 18001802877 पर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed