फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Return starts after Chhath Puja, tickets can be available in these trains, such is the condition of regula

यूपी : छठ के बाद वापसी शुरू, इन गाड़ियों में मिल सकती हैं टिकट; रेगुलर ट्रेनों के तत्काल में है यह स्थिति

Sun, 10 Nov 2024 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 08:09 AM IST
सार

लखनऊ से छठ पूजा के बाद कुछ विशेष गाड़ियां चलाई हैं। छठ के बाद रविवार को ट्रेनों से लखनऊ आने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ेगी। लखनऊ जंक्शन, चारबाग, गोमतीनगर, ऐशबाग में रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Return starts after Chhath Puja, tickets can be available in these trains, such is the condition of regula
स्टेशनों पर है भारी भीड़।

विस्तार

छठ के बाद लखनऊ आने के लिए नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, जोधपुर आदि जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जो रविवार को चलेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 03132 गोरखपुर सियालदह, 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, 04043 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनल, 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष, 05029 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, 09658 बढ़नी-दौराई विशेष, 05001 गोरखपुर-दिल्ली, 05023 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनल, 09196 मऊ-वडोदरा विशेष, 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, 03131 सियालदह-गोरखपुर, 09657 दौराई-बढ़नी, 04044 आनंदविहार टर्मिनल-गोरखपुर, 01415 पुणे-गोरखपुर, 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, 09195 वडोदरा-मऊ, 04823 जोधपुर-मऊ, 05113 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 02270 लखनऊ-छपरा, 02269 छपरा-लखनऊ विशेष, 05050 अमृतसर-छपरा, 04137 ग्वालियर-बरौनी, 04032 आनंदविहार टर्मिनल-सहरसा, 05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल, 05581 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


15 मिनट में भर गईं तत्काल की 515 सीटें
छठ पर्व के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने वाले यात्री शनिवार को परेशान दिखे। रविवार की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए शनिवार को तत्काल बुकिंग में मारामारी देखने को मिली। दिल्ली की ट्रेनों में 215 तत्काल की सीटें थीं, वहीं मुंबई की ट्रेनों में 300 से अधिक सीटें थीं। यह 15 मिनट में फुल हो गई हैं। 30 फीसदी यात्रियों को तत्काल से राहत मिल सकी। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए खड़े यात्रियों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ी। दरअसल, दिल्ली के लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में जिन्हें ट्रेनों में सीटें नहीं मिलीं, वे बस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज स्टेशनों पर उमड़ेगी भीड़
छठ के बाद रविवार को ट्रेनों से लखनऊ आने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ेगी। लखनऊ जंक्शन, चारबाग, गोमतीनगर, ऐशबाग में रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर परिवहन निगम लखनऊ से करीब 400 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शनिवार को भी मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed