फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP reopens religious places malls and many more in Unlock 1 amidst increasing corona patients

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में 11 हजार के करीब संक्रमितों की संख्या, 283 लोगों की हुई मौत

Tue, 09 Jun 2020 12:17 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 09 Jun 2020 12:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंचने वाली है। सोमवार को प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में अभी तक कुल 10947 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 6344 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं, 4320 संक्रिय मामले हैं। यूपी में अभी तक 283 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
UP reopens religious places malls and many more in Unlock 1 amidst increasing corona patients
धार्मिक स्थलों पर बरते जा रहे एहतियात - फोटो : ani

विस्तार

यूपी में लगातार दूसरे दिन भी मरीजों की संख्या 400 पार गई। सोमवार को 412 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इससे कुल पॉजिटिव मरीजों आंकड़ा बढ़कर 10947 हो गया। हालांकि इसमें से एक्टिव मरीज 4320 ही बचे हैं। 6344 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सोमवार को भी 159 मरीजों को स्वस्थ होने के कारण घर भेजा गया। 283 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


झांसी में मिले 9 नए कोरोना संक्रमित 
झांसी में सोमवार को 9 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं । यह तालपुरा पन्नालाल का हाता मऊरानीपुर पूछ और कटेरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं पूछ निवासी एक मरीज की मौत हो गई। उधर झांसी के समीपवर्ती जिले मध्य प्रदेश के दतिया में भी सोमवार को एक ही बैंक के 10 कर्मचारी संक्रमित निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


यूपी में 11 हजार के करीब संक्रमितों की संख्या
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंचने वाली है। सोमवार को प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में अभी तक कुल 10947 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 6344 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं, 4320 संक्रिय मामले हैं। यूपी में अभी तक 283 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजनगरी में एक और मौत, 13 नए मरीज मिले
आगरा में सोमवार को एक और मरीज की मौत हो गई। 13 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल 980 संक्रमित मरीज हो गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आगरा में सक्रिय रोगियों का आंकड़ा 107 हो गया है। चार मरीज डिस्चार्ज हुए। 

बदायूं में संक्रमित मिली युवती
बदायूं में एक युवती में कोरोना का पुष्टि हुई है। संक्रमित युवती के भाई की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी, वहीं विभाग अब यह मान रहा है किमृतक युवक भी पॉजिटिव था।  
बरेली में दो संक्रमित मिले 
बरेली में दिल्ली से आए एक प्रवासी और राम वाटिका के रहने वाले एक बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग कई गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। 

नोएडा में 21 नए केस मिले
यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में सोमवार को 21 नए मामले सामने आए हैं

एसपी बिजनौर की मां  कोरोना पॉजिटिव
एसपी बिजनौर संजीव त्यागी की मां को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 60 साल से अधिक उम्र होने के चलते उन्हें बिजनौर से मुरादाबाद के टीएमयू हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीएमओ मुरादाबाद ने बताया कि यहां उनका दूसरा सैंपल भी लिया गया है।

मुरादाबाद में निकले दो कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद में मंगलवार को दो और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 273 हो गई है।

मेरठ में तीन की मौत, 10 नए मरीज मिले
मेरठ में 10 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 530 पहुंच चुका है। वहीं आज तीन लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 372 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कुल एक्टिव मामलों की संख्या 121 है। 

अलीगढ़ में चार नए पॉजिटिव मिले
अलीगढ़ जिले में सोमवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज से आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 4 केस पॉजिटिव निकले हैं। डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

जालौन में 6 और कोरोना पॉजिटिव मिले
जालौन में 6 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कालपी नई बस्ती में पांच और उरई स्थित रिनिया गांव में एक मिला है। रिनिया गांव निवासी प्रवासी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था। जिले में अब कुल 66 केस हैं। जिसमें एक्टिव 21 केस हैं।

फिरोजाबाद में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि
फिरोजाबाद में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आगरा में प्राइवेट लैब पर कराई जांच में तीन और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह मरीज इलाज कराने के लिए आगरा निजी अस्पतालों में गए थे। रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग सूची बनाने में जुट गया। यह मरीज दूसरे जनपद में ही भर्ती हैं। अब तक जनपद के 319 लोगों को कोरोना संक्रमण ने अपना शिकार बनाया है। इनमें 18 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।


मुजफ्फरनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में कोरोना के 124 केस हो गए हैं, जिनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 74 सक्रिय केस है।

संतकबीरनगर में 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव
संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 8 लोग बखिरा क्षेत्र के और एक महिला धनघटा क्षेत्र की रहने वाली है। इसकी पुष्टि अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने की है। जिले में अब तक 152 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 6 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इनमें से 90 लोगों एक्टिव है 

गाजियाबाद में 27 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत 
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक दिल्ली में किसी के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुआ था। तीन दिन से जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती था। 

अलीगढ़ में बर्थ डे पार्टी में हवाई फायरिंग
अलीगढ़ में लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला सामने आया है। थाना लोधा इलाके के गांव जतनपुर चिकावती में बर्थडे पार्टी में जमकर हवाई फायरिंग की गई। पार्टी आयोजन के दौरान पड़ोस के मकान की छत से ग्रामीण ने वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को भेज दिया। अधिकारियों के संज्ञान लेने पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती चार मरीजों की 
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती चार मरीजों की सोमवार को मौत हो गई। इनमें देवरिया के दो पॉजिटिव व एक संदिग्ध था। एक संतकबीर नगर का पॉजिटिव मरीज था।

सोनभद्र में एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित
सोनभद्र जिले में सोमवार को एक ही परिवार के सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमित लोगों में 38 वर्षीय व्यक्ति के अलावा उनकी 60 वर्षीय मां और पांच बेटे-बेटियां शामिल हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था।

इटावा में कोरोना के पांच और मामले
इटावा जिले में सोमवार को कोरोना के पांच और मरीज बढ़ गए। हर्ष नगर पुलिया नौरंगाबाद से कोरोना पॉजिटिव मिला छोटा भाई किडनी रोगी है। उसे भाई के साथ ही कंपिर देहात के गजनेर अस्पताल भेजा गया है। रानीबाग में पॉजिटिव मिला व्यक्ति ठेले पर सब्जी बेचता था। मेहतर टोला में पॉजिटिव मिली महिला पथरी से ग्रसित है। महिला को जसवंतनगर अस्पताल भेजा गया है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 85 पहुंच गई है। एक की मौत हो चुकी है। जिले में 38 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

बस्ती में दो नए संक्रमित
वहीं बस्ती जिले में सोमवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें लेकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है और 100 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अभी भी 122 एक्टिव मामले हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

गोरखपुर में तीन और संक्रमित
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर डॉक्टर सहित तीन लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 138 हो गई है, जिसमें से 45 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और आठ की मौत हो चुकी है। 85 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रामपुर में तीन नए मरीज
रामपुर जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज कुवैत से, एक मुंबई से और एक हरियाणा से आया हुआ है।

नोएडा: करीब ढाई महीने बाद खुला जैन मंदिर
नोएडा स्थित जैन मंदिर भी करीब ढाई महीने के बाद आज फिर से खुल गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए मंदिर में आते दिखे। मंदिर परिसर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।

सिद्धार्थनगर में तीन नए मरीज
सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना पॉजिटिव तीन और मरीज पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है। अभी तक जिले में 147 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 98 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

मैनपुरी में पांच और कोरोना संक्रमित मिले
मैनपुरी जिले में सोमवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है। इनमें से 52 सक्रिय मामले हैं। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहां प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

कानपुर देहात में कोरोना के चार और मरीज
कानपुर देहात में कोरोना के चार और मरीज मिले हैं। जनपद अब में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, साथ ही आठ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कानपुर देहात में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 29 है।

लखनऊ: ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे लोग
लखनऊ ईदगाह मस्जिद में भी आज बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और मस्जिद में प्रवेश करने पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई।
 

मुरादाबाद में नहीं खुले धार्मिक स्थल
मुरादाबाद स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और मनोकामना हनुमान मंदिर के पट आज नहीं खोले गए। जिले में बढ़ते संकमण के कारण जिलाधिकारी ने दो-तीन सप्ताह के बाद धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही है। 
 

भक्तों के लिए खुले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार
सोमवार से मथुरा का श्री कृष्ण जन्म स्थान भक्तों के लिए खुल गया। सुबह 7:00 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया। करीब ढाई महीने बाद अपने आराध्य के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

हमीरपुर में एक नया मरीज
हमीरपुर जिले में सोमवार को कोरोना का एक और मरीज मिला। जिले में सरीला तहसील के त्योतना गांव में प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक एक सप्ताह पूर्व सूरत से घर लौटा था। अब हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है, जिनमें से 11 एक्टिव केस हैं। तीन मरीज ठीक हो चुके हैं। 

हरदोई में कोरोना के चार और मरीज
हरदोई जिले में कोरोना के चार और मरीज मिले हैं। संक्रमितों में एक किशोरी व तीन महिलाएं शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए मसीत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण किशोरी सहित तीन लोग संक्रमित हुए हैं। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है, जिनमें से 80 एक्टिव केस हैं।


यहियागंज गुरुद्वारे में लौटी रौनक
लखनऊ स्थित यहियागंज गुरुद्वारे में भी रौनक लौट आई है। आज सुबह कई श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। हालांकि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों में मूर्तियों को स्पर्श करना, पुस्तकों को हाथ लगाना, समूह गान आदि की अनुमति नहीं है।
 

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
आज से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिल गई है। सुबह सवेरे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
 

संभल: महीनों बाद चामुंडा देवी के मंदिर आए भक्त
संभल स्थित चामुंडा देवी का मंदिर भी आज महीनों बाद भक्तों के लिए खोला गया। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। हालांकि मंडिर परिसर के अंदर सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed