फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment of 180 staff nurses will be done in Ayurveda department, Directorate sent requisition to the commission

यूपी : आयुर्वेद विभाग में होगी 180 स्टाफ नर्स की भर्ती, निदेशालय ने आयोग को भेजा अधियाचन

Mon, 20 Dec 2021 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Dec 2021 09:27 PM IST
सार

आयुर्वेद विभाग में नर्सिंग भर्ती की नियमावली नहीं थी, जिसकी वजह से करीब एक दशक से यहां स्टाफ नर्स की भर्ती नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन
UP: Recruitment of 180 staff nurses will be done in Ayurveda department, Directorate sent requisition to the commission
आयुर्वेद - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

आयुर्वेद विभाग में 180 स्टाफ नर्स की भर्ती होगी। इसके लिए निदेशालय ने आयोग को अधियाचन भेज दिया है। इसी तरह विभाग में खाली चल रहे अन्य पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग में नर्सिंग भर्ती की नियमावली नहीं थी, जिसकी वजह से करीब एक दशक से यहां स्टाफ नर्स की भर्ती नहीं हो पा रही थी। नवंबर माह में शासन की ओर से नर्सिंग भर्ती नियमावली को मंजूरी दी गई है। इसके बाद यहां भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग में कुल 479 स्टाफ नर्स के पद हैं। इसमें 180 खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए आयुर्वेद विभाग के निदेशक डा. एसएन सिंह ने अधियाचन भेज दिया है। निदेशक ने बताया कि स्टाफ नर्स के पदों को भरने के बाद विभाग में खाली चल रहे पैरा मेडिकल सहित अन्य पदों को भी भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed