फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP records 9695 patients, 37 deaths, corona positive five and a half times in five days

यूपी में रिकार्ड 9695 मरीज, 37 की मौत, पांच दिन में ढाई गुना हो गए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Apr 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
UP records 9695 patients, 37 deaths, corona positive five and a half times in five days
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
यूपी में शुक्रवार को रिकार्ड 9695 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 05 अप्रैल को प्रदेश में 3999 मरीज थे। प्रदेश में मात्र पांच दिन में मरीजों की संख्या लगभग ढाई गुना हो गई है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 48306 हो गई है। पांच दिन पहले प्रदेश में एक्टिव मरीज 22820 थे। अब तक कुल 9037 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 663991 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 606646 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 48306 एक्टिव मरीजों में से 22914 होम आइसोलेशन में हैं। 835 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 197479  नमूनों की जांच प्रदेश में की गई है। इनमें से 86 हजार नमूनों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है।
विज्ञापन

 
यहां सबसे अधिक मरीज
लखनऊ 2934, प्रयागराज 1016, वाराणसी 845, कानपुर नगर 522, गोरखपुर 333, गौतमबुद्ध नगर 225, झांसी 190, मेरठ 156, रायबरेली 145, मुरादाबाद 126, बांदां 119, बलिया 115, मथुरा 117, चंदौली 111, अयोध्या 109, बरेली 103
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में हुई मौत
लखनऊ 14, कानपुर, प्रयागराज में 03-03, वाराणसी, बाराबंकी, उन्नाव, फिरोजाबाद में 02-02, आंबेडकर नगर, कानपुर देहात, बांदा, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, गोंडा, रायबरेली, देवरिया, मथुरा में 01-01

ऐसे बढ़ रही मरीजों की संख्या
तिथि           मरीज   मौत      एक्टिव
05 अप्रैल - 3999   13      22820
06 अप्रैल - 5928    30     27509
07 अप्रैल - 6023    40      31981
08 अप्रैल - 8490     39     39338
09 अप्रैल - 9695     37     48306
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed