फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Real Estate Businessman Wept Hysterically to His Wife During His Final Call; Shivani Clings to His Body, S

UP: आखिरी कॉल पर पत्नी से दहाड़े मारकर रोए थे रियल एस्टेट कारोबारी, लाश से लिपटी शिवानी; बोली- मैं समझाती रही

Sat, 02 May 2026 09:51 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 02 May 2026 09:51 AM IST
सार

शिवानी ने कहा कि परेशान न हो वह घर आ रही हैं, पर प्रबल ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। फोन कटते ही शिवानी स्कूटी लेकर घर के लिए भागी

विज्ञापन
UP: Real Estate Businessman Wept Hysterically to His Wife During His Final Call; Shivani Clings to His Body, S
कारोबारी ने लगाई छलांग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सट्टे में रुपये गंवाने और उसकी लत से परेशान होकर जान देने से पहले रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन (32) ने पत्नी शिवानी को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इस पर वह उन्हें समझाती रही कि वह ऐसा कोई कदम न उठाए, पर प्रबल ने उनकी एक बात नहीं सुनी और कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


शिवानी शहीद पथ स्थित फीनिक्स प्लासियो मॉल में फ्लोर मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थीं। इस बीच रात में प्रबल ने उन्हें फोन किया। वह बार-बार यही कह रहे थे कि चाहकर भी सट्टे की लत को नहीं छोड़ पा रहे हैं। प्रबल ने कहा कि उनके पास आत्महत्या करने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। 
विज्ञापन


इस पर शिवानी ने कहा कि परेशान न हो वह घर आ रही हैं, पर प्रबल ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। फोन कटते ही शिवानी स्कूटी लेकर घर के लिए भागी। अपार्टमेंट पहुंचीं तो देखा कि भीड़ लगी है और पुलिस भी मौजूद है। शिवानी मौके पर पहुंची तो पति का खून से लथपथ शव देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP: Real Estate Businessman Wept Hysterically to His Wife During His Final Call; Shivani Clings to His Body, S
पत्नी संग कारोबारी प्रबल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पढ़ाई के दौरान हुआ प्रेम, फिर की शादी

प्रबल और झारखंड के बोकारो की शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि दोनों दिवाली के समय यहां रहने आए थे और ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे।

मारकर शव से लिपट गई। महिलाओं ने उन्हें संभाला। पुलिस प्रबल को ट्रॉमा सेंटर ले गई, पर उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के एक फ्लैट में हल्दी समारोह और दूसरे में धार्मिक कार्यक्रम होना था। घटना से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।

 

UP: Real Estate Businessman Wept Hysterically to His Wife During His Final Call; Shivani Clings to His Body, S
लाश से लिपटकर रोई पत्नी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

अप्रैल 2026 : मानकनगर रामनगर निवासी 22 वर्षीय छात्र विशाल सिंह ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान ऑनलाइन गेम में पैसे डूबने और मानसिक तनाव के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
दिसंबर 2025 : पारा की कुंदन विहार कॉलोनी में 58 वर्षीय विजय कुमार लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह सट्टे की लत के कारण भारी कर्ज में डूबे हुए थे और आर्थिक तंगी से परेशान थे।
अक्टूबर 2025 : ईशान गर्ग नामक व्यक्ति ने अपनी कार में खुद को गोली मार ली। जांच में सामने आया कि वह सट्टे का आदी था और उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसे चुकाने के लिए उसने अपनी संपत्ति भी बेच दी थी।
दिसंबर 2024 : गोमतीनगर इलाके में झारखंड के परसाबाद निवासी अनुज कुमार बरनवाल (18) ने ऑनलाइन सट्टे में पैसे हारने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में उसने सट्टे में पैसे गंवाने का जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed