फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP reached the final after defeating Punjab

Lucknow News: पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंची यूपी

Sat, 11 Apr 2026 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
UP reached the final after defeating Punjab
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। बिहार के राजगीर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 6-2 के बड़े अंतर से मात दी। मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश ने दबदबा बनाए रखा। शाहरुख अली ने 11वें मिनट में पहला फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद नीतीश यादव ने 26वें और 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। शिवम यादव, केतन कुशवाहा और राहुल यादव के शानदार गोलों की मदद से उत्तर प्रदेश ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा कर दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शाहरुख अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उत्तर प्रदेश महिला टीम भी शनिवार को कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed