फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ranked seventh in the country under the Prime Minister's Matri Vandan Yojana

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में यूपी को देश में सातवां स्थान

Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
UP ranked seventh in the country under the Prime Minister's Matri Vandan Yojana
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में यूपी को बड़े राज्यों की श्रेणी में सातवां स्थान मिला है। प्रदेश ने तय लक्ष्य से 88 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2017 से लागू इस योजना में प्रदेश में अब तक 23 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


इस योजना में गर्भवती होने वाली महिलाओं को पौष्टिक आहार और समुचित आराम के लिए तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। स्टेट इनोवेशंस इन फैमिली प्लानिंग सर्विसेज प्रोजेक्ट एजेंसी (सिफ्सा) की एडिशनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रुति ने योजना की एक स्थानीय होटल में आयोजित रीजनल रिव्यू मीटिंग में ये जानकारी दी।
विज्ञापन


श्रुति ने बताया कि इस योजना को बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इस योजना से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाए। पीएमवीवाई के निदेशक भारत सरकार नवेंद्र सिंह ने कहा कि देश में अब तक एक करोड़ माताओं को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी सेल के हड नरेंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश की उपलब्धि सबसे अधिक है। उसने निर्धारित लक्ष्य से अधिक हासिल करके देश में पहला स्थान पाया है। भारत सरकार के योजना के सलाहकार आलोक गुप्ता, प्रदेश के नोडल अधिकारी राजेश बांगिया और उत्तराखंड की नोडल अधिकारी सुजाता ने भी योजना से सबंधित आंकड़े पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed