{"_id":"653c64b261cb88f5890a0c73","slug":"up-raids-on-18-locations-of-contractors-and-architects-close-to-azam-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम के करीबी ठेकेदारों व आर्किटेक्ट के 18 ठिकानों पर छापे, प्रभाव की वजह से उन्हें मिलता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम के करीबी ठेकेदारों व आर्किटेक्ट के 18 ठिकानों पर छापे, प्रभाव की वजह से उन्हें मिलता था काम
Sat, 28 Oct 2023 07:02 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:02 AM IST
सार
बीते सितंबर में आजम व उनके करीबियों के ठिकानों पर इसी तरह की कार्रवाई में आयकर विभाग को जौहर विवि के निर्माण में तमाम गड़बड़ियों का पता चला था।
विज्ञापन
आजम खां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयकर विभाग ने जौहर विवि में निर्माण कार्य कराने वाले पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी ठेकेदारों और आर्किटेक्ट के रामपुर, संभल व लखनऊ स्थित 18 ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ग्राम्य विकास विभाग और सीएंडडीएस के एक दर्जन से ज्यादा ठेकेदारों के ठिकानों तमाम संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, रामपुर में कई सरकारी भवनों की डिजायन तैयार करने वाले लखनऊ के आर्किटेक्ट मस्टडम इनोवेशन प्रा.लि. के अहमद हारुन के ठिकानों को भी खंगाला गया है।
इनके यहां कार्रवाई
रामपुर के ठेकेदार फरहत खान, शावेज खान, एमजे कंस्ट्रक्शन, न्यू रिलायंस कंस्ट्रक्शन, बिल्ड वेल टीम, ठेकेदार नन्हे राम पांडेय, ग्राम्य विकास विभाग के ठेकेदार संभल निवासी राहिल अख्तर की फर्म एसआरएफ बिल्डर्स, रामपुर निवासी कृष्ण गोपाल सक्सेना की फर्म इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन, जल निगम के ठेकेदार रामपुर निवासी शाहीन खान।
आजम के प्रभाव से मिलता था काम
बीते सितंबर में आजम व उनके करीबियों के ठिकानों पर इसी तरह की कार्रवाई में आयकर विभाग को जौहर विवि के निर्माण में तमाम गड़बड़ियों का पता चला था। निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में कई ठेकेदारों का नाम सामने आए थे। गहनता से जांच की गई तो सामने आया कि 2015 से 2017 तक इनको विश्वविद्यालय के अलावा रामपुर के सरकारी विभागों के तमाम टेंडर मिले थे। इसके बाद इन फर्मों को काम मिलना कम होता चला गया। इससे साफ हो गया कि आजम के प्रभाव की वजह से ये सभी सरकारी विभागों के काम हासिल कर रहे थे।