{"_id":"601c57c0ec99de5c8e65051a","slug":"up-proposal-to-open-primary-schools-from-classes-one-to-five-from-march-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, कक्षा एक से पांच को एक मार्च तक का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, कक्षा एक से पांच को एक मार्च तक का समय
Fri, 05 Feb 2021 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कक्षा छह से 8वीं तक के उच्च प्राथमिक स्कूलों को 10 फरवरी और कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूलों को एक मार्च से खोला जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोलने की गाइड लाइन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थितियों का आंकलन कर स्कूल जल्द खोलने के निर्देश पहले ही दे दिए थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक सत्र 2020-21 का संचालन 31 मार्च तक होता है। एक अप्रैल से नया सत्र संचालित किया जाएगा। जब स्कूल खुलेंगे तो वहां कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क से लेकर सैनिटाइजेशन आदि सभी का खास खयाल रखना होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासनादेश जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के सभी स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय नियमित रूप से 10 फरवरी से खोले जाने निर्देश दिए हैं। वहीं, कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय एक मार्च से खोलने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कोरोना काल से पहले जैसे शिक्षण संस्थान संचालित किए जाते थे, वैसे ही संचालित किए जाने और पठन-पाठन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल-कॉलेज प्रशासन को मास्क, थर्मल स्कैनर, स्वच्छता व छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है।
लॉकडाउन के बाद पिछले साल अप्रैल से बंद चल रहे स्कूलों के परिसर में एक बार फिर से बच्चों के खेलकूद और पठन-पाठन की रौनक दिखाई देगी। खासकर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा-1 से 5 तक) में एक मार्च से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
स्कूल व डिग्री कॉलेज के शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से शिक्षण संस्थाएं खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पिछले 11 महीने से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र अब कक्षा में शिक्षक से रू-ब-रू होकर सवाल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व डिग्री कॉलेजों को 10 फरवरी से से पूर्व की तरह संचालित किए जाने के निर्देश दे दिए हैं।