{"_id":"610ce4aabfd0557dcf189092","slug":"up-property-worth-seven-hundred-crores-of-top-25-criminals-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : टॉप 25 अपराधियों की सात सौ करोड़ की संपत्ति हुई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : टॉप 25 अपराधियों की सात सौ करोड़ की संपत्ति हुई जब्त
Fri, 06 Aug 2021 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:58 PM IST
सार
प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक टॉप 25 माफियाओं के कब्जे से 702 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक टॉप 25 माफियाओं के कब्जे से 702 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा चिह्नित 25 कुख्यात माफि या, अपराधियों और उनके परिजन व सहयोगियों के लगभग 250 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इन माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में पैरवी कर सजा दिलाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन