{"_id":"683ee43aba979f044c092605","slug":"up-president-will-inaugurate-ayush-university-of-gorakhpur-it-is-cm-yogi-s-dream-project-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर के आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर के आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट
Tue, 03 Jun 2025 05:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष विश्विद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन 30 जून को कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जा रहे गोरखपुर के महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को कर सकती हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का शिलान्यास पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था जबकि लोकार्पण वर्तमान राष्ट्रपति से कराने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय भटहट के पिपरी में 52 एकड़ में बना हुआ है। इसकी लागत 267.50 करोड़ रुपये है।