{"_id":"623c0a7adabaa0132e4a2104","slug":"up-preparation-for-municipal-elections-will-start-after-legislative-council-urban-development-department-is-preparing-the-format-of-ward-delimitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : विधान परिषद के बाद शुरू होगी नगर निकाय चुनाव की तैयारी, नगर विकास विभाग तैयार कर रहा वार्ड परिसीमन का प्रारूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : विधान परिषद के बाद शुरू होगी नगर निकाय चुनाव की तैयारी, नगर विकास विभाग तैयार कर रहा वार्ड परिसीमन का प्रारूप
Thu, 24 Mar 2022 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:36 AM IST
सार
नगर विकास विभाग ने अपने स्तर से वार्डों के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दिया है। चूंकि इस बार उन नगर निकायों में भी चुनाव होना है, जिनका गठन पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान हुआ है। इसलिए सबसे पहले परिसीमन का काम शुरू होना है। अप्रैल के पहले सप्ताह से परिसीमन का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने अपने स्तर से वार्डों के परिसीमन की तैयारी शुरू कर दिया है। चूंकि इस बार उन नगर निकायों में भी चुनाव होना है, जिनका गठन पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान हुआ है। इसलिए सबसे पहले परिसीमन का काम शुरू होना है। अप्रैल के पहले सप्ताह से परिसीमन का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछली बार 653 नगर निकायों के करीब 12 हजार से अधिक वार्डों में चुनाव हुए थे। जबकि इस बार 734 नगर निकायों में चुनाव होना हैं। इनमें 17 नगर निगमों के अलावा 200 नगर पालिका परिषद और 517 नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें से करीब दो दर्जन से अधिक नगर पंचायतें नई गठित हुई हैं। वहीं, कई नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों का सीमा विस्तार किया गया है। ऐसे में नवगठित और विस्तारित नगर निकायों में नए सिरे से वार्डों का परिसीमन होना है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग सभी नगर निकायों को परिसीमन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी कर रहा है। शासन स्तर पर परिसीमन के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। नवगठित और विस्तारित नगर निकायों में कुछ नए वार्डों के गठन के साथ ही सीमा का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, पुराने नगर निकायों में जनसंख्या के आधार पर वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। यहीं नहीं, बीते पांच साल में बढ़े मतदाताओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए वार्डों की सीमा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन