फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP power minister repeated his promises on electricity.

योगी के मंत्री का आदेश, 2018 तक यूपी के हर घर में पहुंचाएं बिजली

Tue, 06 Jun 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
UP power minister repeated his promises on electricity.
अफसरों के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया है कि अगर सभी लोग मिलकर मेहनत करेंगे तो ‘पावर फॉर ऑल’ योजना के तहत अक्तूबर 2018 तक ही प्रदेश के सभी घरों तक बिजली पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश सरकार ने इसके लिए केंद्र से जो करार किया है, उसके मुताबिक 2019 तक सभी घरों को बिजली मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन ऊर्जा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर ईमानदारी से काम करें तो यह लक्ष्य एक साल पहले भी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सोमवार को शक्ति भवन में विद्युत परिषद मुख्यालय कर्मचारी परिषद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 करोड़ की आबादी वाला यह प्रदेश हर मामले में पिछड़ गया है, लेकिन अगर सरकार और कर्मचारी एकजुट होकर काम में लग जाएं तो आने वाले दो साल में यूपी सबसे शक्तिशाली प्रदेश बनकर उभरेगा।

वर्किंग कल्चर में हुआ बदलाव

UP power minister repeated his promises on electricity.

पावर सेक्टर में हुए कामों की चर्चा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने करीब ढाई महीने में ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह सुधार अधिकारियों व कर्मचारियों के कड़े परिश्रम से ही संभव हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को अपना परिवार मानती है, इसलिए उनकी हर समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

इससे पहले परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष तीरथ राम व महामंत्री जवाहर लाल समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर मुस्लिम वक्फ एंव हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा, पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed