फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Power corporation fixed the prices of electricity goods including GST

यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन ने बिजली सामग्री की जीएसटी समेत कीमतें तय कर दीं

Mon, 26 Jul 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP Power corporation fixed the prices of electricity goods including GST
यूपी पावर कार्पोरेशन ने बिजली सामग्री की कीमतें जीएसटी समेत तय कर दीं। - फोटो : ??? ?????
यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली सामग्री की जीएसटी समेत कीमतें तय कर दी हैं। अब उपभोक्ता को इस बात की जानकारी हो सकेगी कि उसने किस सामग्री पर कितना जीएसटी चुकाया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो-दो बार जीएसटी वसूली को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यह परिवर्तन पावर कॉर्पोरेशन ने किया।
अमर उजाला ने आठ जुलाई को ‘बिजली कनेक्शन पर दो-दो बार वसूल रहे जीएसटी’ और नौ जुलाई को ‘पावर कॉर्पोरेशन ने दिया था दो बार जीएसटी वसूलने का आदेश’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उपभोक्ताओं की जेब काटने के खेल का खुलासा किया था।
विज्ञापन

इसमें उपभोक्ताओं से जीएसटी के नाम पर दो बार 18 फीसदी जीएसटी की वसूली की गई थी। पावर कॉर्पोरेशन ने खबर का संज्ञान लेकर बिजली सामग्री की कीमतें जीएसटी समेत तय कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य अभियंता (सामग्री प्रबंधन) आशीष अस्थाना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए स्टॉक इश्यू रेट जारी किए हैं।
केबल से ट्रांसफार्मर तक की कीमतें बढ़ीं
पावर कॉर्पोरेशन ने जो नए स्टॉक इश्यू रेट जारी किए, उससे केबल से लेकर ट्रांसफार्मर तक की कीमतें पहले से बढ़ गई हैं। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पहले 54,459 रुपये का था, जो बढ़कर 59,364 रुपये हो गया है। इसकी कीमत में 4905 रुपये की बढ़त हुुई। इसी प्रकार अन्य क्षमता के ट्रांसफार्मर की कीमत में इजाफा हुआ है। पहले 11 मीटर का एसटीपी (स्टील गोल पोल) 15,020 रुपये का था, वह 19,141 रुपये का हो गया है। इसकी वजह स्टील की कीमतों में जबरदस्त उछाल होना है। इसी प्रकार पीसीसी पोल, एलटी एक्सएलपीई केबल, 11 केवी केबल, केबल ज्वॉइंटिंग, केबल किट, आउटडोर व इनडोर, कंट्रोल पैनल, बुश कपलर, जीआई वायर आदि की पहले से कीमत बढ़ी हैं।

इस पर अभी नहीं दिखाई स्पष्टता
हालांकि, बिजली नेटवर्क विकसित कराने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह अलग से जीएसटी के रूप में 18 फीसदी का भुगतान करना होगा या नहीं, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
प्रमुख मैटेरियल की नई कीमत रुपये में (जीएसटी सहित)
सामग्री कीमत
25 केवीए ट्रांसफार्मर 59,364
63 केवीए ट्रांसफार्मर 1,13,162
100 केवीए ट्रांसफार्मर 1,60,639
250 केवीए ट्रांसफार्मर 5,02,227
400 केवीए ट्रांसफार्मर 7,79,046
630 केवीए ट्रांसफार्मर 13,69,313
8.50 मीटर पीसीसी पोल 2517
9.00 मीटर पीसीसी पोल 4744
9.00 मीटर एसटीपी 13,410
11 मीटर एसटीपी 19,141
नोट: ट्रांसफार्मर की थ्री स्टार रेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed