{"_id":"6658adc21ad61be28809fc10","slug":"up-power-corporation-chief-meeting-over-electricity-cut-in-uttar-pradesh-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली आपूर्ति बाधित तो उपभोक्ताओं को कारण बताएं, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली आपूर्ति बाधित तो उपभोक्ताओं को कारण बताएं, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिए निर्देश
Fri, 31 May 2024 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 31 May 2024 12:19 AM IST
सार
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर कम से कम समय में बदलें जाएं। इसके लिये ट्रांसफार्मर बदलने के लिये प्रयुक्त होने वाले वाहन वर्कशॉप में तैयार रहें। उन पर सभी आवश्यक उपकरण भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए बृहस्पतिवार को पावर काॅरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी विद्युत बाधित हो वहां उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया को सूचित किया जाए कि किन कारणों से आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत बहाली में कितना समय लगेगा। 1912 पर भी इसकी सूचना दी जाए। जरूरत पड़े तो लाउडस्पीकर से घोषणा भी कराई जाए। उच्चाधिकारी स्थानीय कार्मिकों का सहयोग करें।
विज्ञापन
रात में भ्रमण करें अधिकारी, ट्रांसफार्मर को तुरंत बदले
गोयल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर कम से कम समय में बदलें जाएं। इसके लिये ट्रांसफार्मर बदलने के लिये प्रयुक्त होने वाले वाहन वर्कशॉप में तैयार रहें। उन पर सभी आवश्यक उपकरण भी मौजूद रहें। जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर कम से कम समय में दूसरा ट्रांसफार्मर वहां पहुंचा दिया जाये। ट्राली ट्रांसफार्मर और गैंग की कहीं कोई कमी न हो। उन्होंने बताया कि रात तक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रहें, फोन उठाएं तथा उपभोक्ताओं को सही जानकारी दें।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रदेश में 29200 मेगावाट से अधिक की रिकाॅर्ड आपूर्ति की जा रही है। इस वर्ष गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में आपूर्ति से जुड़े उपकरण में भी फाॅल्ट आ रही है। उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए उच्चीकरण का काम रोक दिया गया है। पूरी टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
लोड की वजह से जहां भी फाॅल्ट आ रहे हैं उसे तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि धैर्य रखें। जहां भी समस्या आए तत्काल सूचना दें, ताकि संबंधित क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कर सकें। कहीं भी विरोध करने के बजाय सहयोग करें। जिससे जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके। उच्च अधिकारियों को भी लगातार फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।