फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Posted a False Claim About Fire Incident, Alleging Over 100 Deaths—Wrote: "The Very Same Police Will Baton

UP: अग्निकांड में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की डाली झूठी पोस्ट, लिखा था- यही पुलिस एक घंटे बाद लाठी मारेगी

Sat, 18 Apr 2026 03:51 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 18 Apr 2026 03:51 PM IST
सार

लखनऊ के विकासनगर अग्निकांड को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए। एक पोस्ट में सौ से अधिक मौतों का दावा किया गया, जबकि दूसरी में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP Posted a False Claim About Fire Incident, Alleging Over 100 Deaths—Wrote: "The Very Same Police Will Baton
विकासनगर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकासनगर अग्निकांड को लेकर भ्रामक पोस्ट करने पर दो एफआईआर दर्ज की गई है। विकासनगर थाने में लेखराज पन्ना और मिनी स्टेडियम के हल्का प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखराज पन्ना के हल्का प्रभारी दरोगा भानु प्रताप सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस्टाग्राम पर आईडी news_artery से झोपड़पट्टी में हुए अग्निकांड के संबंध में वीडियो पोस्ट किया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है कि मीडिया में सिर्फ चार लोग दिखाया जा रहा है बल्कि असलियत में 100 से ज्यादा लोग जल कर मरे हैं। एफआईआर के मुताबिक यह पोस्ट जनता के मन में आक्रोश पैदा करने, पुलिस के प्रति भड़काने और बरगलाने वाला है। पोस्ट में मुख्य रूप से कहा जा रहा है कि यही पुलिस एक घंटे बाद लाठी मारेगी, लिखित में ले लो। गरीब की मौत का कोई नहीं। 

विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो भी पोस्ट किया गया

यह पोस्ट सरकार की छवि धूमिल करने के लिए लोगों में आक्रोश पैदा कर दंगा भड़काने के आशय से किया गया है। आरोप है कि पोस्ट करने का मुख्य उद्देश्य जनता में डर, दहशत या कानून-व्यवस्था प्रभावित करना है। इस वीडियो के अलावा अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मिनी स्टेडियम के हल्का प्रभारी दरोगा अतुल कुमार ने इंस्टाग्राम आईडी mdali10k के संचालक मुहम्मद अली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अग्निकांड के संबंध में वीडियो पोस्ट किया गया। पोस्ट में कहा जा रहा है कि आपको तो पता ही है विकासनगर में 20 से 30 सिलिंडर ब्लास्ट हुआ था। 

पूरी दुनिया में खाना बनाने के लिए कितना दिक्कत हो रहा है, एक सिलेण्डर भी नहीं मिल रहा है। इधर झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को मारने के लिए 20 से 30 सिलिंडर आ गए। पोस्ट में आरोपी ने पीएम और सीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।


यही नहीं, यूपी और बिहार के लोगों के लिए भी अभद्र भाषा बोला गया है। आरोप है कि अलग-अलग समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा दिये जाने के आशय से ऐसा पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed