फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police: UP Police will get 57 thousand constables this week, training completed

UP Police: यूपी पुलिस को इस हफ्ते मिलेंगे 57 हजार सिपाही, प्रशिक्षण पूरा हुआ, जल्द होगी पासिंग आउट परेड

Mon, 20 Apr 2026 08:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 20 Apr 2026 08:34 PM IST
सार

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के बाद प्रशिक्षण में करीब 57 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें महिलाओं की संख्या 12 हजार से अधिक है। अब इनकी पासिंग आउट परेड सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर होनी है।

विज्ञापन
UP Police: UP Police will get 57 thousand constables this week, training completed
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस को इस सप्ताह 57 हजार सिपाही मिल जाएंगे। इन सिपाहियों का नौ माह का प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हो गया जिसके बाद पासिंग आउट परेड की तैयारी है। मुख्य आयोजन राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगा, जबकि अन्य की उनके प्रशिक्षण वाले जिलों में पासिंग आउट परेड होगी। अधिकारियों के मुताबिक इसका आयोजन इसी सप्ताह होना है।

विज्ञापन


बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के बाद प्रशिक्षण में करीब 57 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें महिलाओं की संख्या 12 हजार से अधिक है। अब इनकी पासिंग आउट परेड सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर होनी है। बीते वर्ष 15 जून को वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे, जिसके बाद जुलाई माह से उनका आधारभूत प्रशिक्षण शुरू हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन सिपाहियों को जिलों में भेजा जाएगा, जो कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण का काम संभालेंगे। पहली बार प्रदेश पुलिस में इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों को शामिल करने से पुलिस बल की क्षमता में बड़ी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इन दस जिलों के बदले डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए बदला गया स्कूलों का समय, खुलने और बंद होने के टाइम में होगा ये बदलाव


दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों की डीवी-पीएसटी जल्द
प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा एवं दस्तावेजों का सत्यापन (डीवी-पीएसटी) का आयोजन जल्द किया जाएगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार को डीवी-पीएसटी की प्रक्रिया अपने वेबसाइट पर जारी कर दी। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन बोर्ड द्वारा गठित समिति करेगी।

परीक्षा में असफल रहने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में दूसरा अवसर नहीं मिलेगा। इसका परिणाम परीक्षा वाले दिन ही जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed