{"_id":"58134c914f1c1b994fbc45e5","slug":"up-police-to-celebrate-diwali-at-old-age-homes-and-orphanages","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, इस दिवाली पर कैसे जनता के दिल के करीब आएगी यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, इस दिवाली पर कैसे जनता के दिल के करीब आएगी यूपी पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Oct 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी जावीद अहमद
- फोटो : amar ujala
जनता के बीच अपनी छवि बदलने व विश्वास हासिल करने के लिए यूपी पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला है। यूपी पुलिस वृद्घाश्रमों व अनाथालयों में दिवाली मनाएगी।
विज्ञापन
जारी किए गए बयान में यूपी डीजीपी जावीद अहमद ने कहा कि पुलिसकर्मी वृद्घाश्रमों व अनाथालयों में मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां व सजावटी सामान लोगो बाटेंगे और उनके साथ दिवाली मनायेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ ही पुलिस की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वो जनता का विश्वास भी जीते।
पुलिसकर्मी 6-7 बजे के बीच दिवाली मनायेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आदेश जारी किए गए हैं कि वह जहां भी हों पास मौजूद अनाथालयों व वृद्घाश्रमों में पहुंचने का प्रयास करें।
विज्ञापन