फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police stops marriage without conversion 

लखनऊः धर्म परिवर्तन के बगैर हो रही शादी पुलिस ने रुकवाई

Fri, 04 Dec 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Dec 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
UP Police stops marriage without conversion 
उत्तर प्रदेश पुलिस

पारा में बुधवार शाम धर्म परिवर्तन के बगैर हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से हो रही शादी पुलिस ने रुकवा दी। हालांकि, युवक-युवती और उनके परिवारीजन ने सहमति से विवाह होने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी।

विज्ञापन


यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश का हवाला देते हुए दोनों को डीएम से धर्म परिवर्तन की अनुमति लेने के लिए कहा गया। धर्म परिवर्तन अध्यादेश के प्राविधान समझाने के बाद परिजन इस पर तैयार हुए और पुलिस को लिखित आश्वासन दिया। हिंदू-मुस्लिम के विवाह पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पारा के नरपतखेड़ा डूडा कॉलोनी निवासी वाहन चालक विजय गुप्ता की बेटी रैना वहीं के निजी अस्पताल के कर्मचारी आदिल से शादी कर रही थी। समारोह विजय गुप्ता के घर होना था। इसी दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा मो. यासिर खान और अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने पुलिस से धर्मांतरण बगैर शादी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. खान ने कहा उन्हें शादी से एतराज नहीं है, पर नए कानून का पालन करना सबका कर्तव्य है। ऐसा न होने पर कोई भी घटना हो सकती है। उन्होंने शादी समारोह तत्काल स्थगित कर नवीन कानून व्यवस्था के आधार पर ही समारोह संपन्न कराने के लिए कहा तो बृजेश शुक्ला ने पुलिस से तत्काल शादी रुकवाने की मांग की।

शाम करीब चार बजे इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर शादी रोकने को कहा तो हड़कंप मच गया। विजय ने बताया कि उस वक्त आदिल बरात लेकर आने वाला था। शादी रुकवाने की वजह पूछने पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कानून के बारे में बताया। जानकारी पर एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत भी पहुंच गए और कानून के जानकारों को प्रकरण बताते हुए सलाह ली।

जानकारों ने बताया कि शादी के लिए युवक या युवती में किसी एक को धर्म बदलना होगा। इसके लिए डीएम कार्यालय में दो महीने पहले आवेदन करना होगा। डीएम नोटिफिकेशन जारी करेंगे, इसके बाद ही युवक-युवती विवाह कर सकते हैं। इस पर दोनों अपना धर्म बदलने को तैयार हो गए।


खाना खाकर लौट गए मेहमान
विजय ने बताया कि रैना उसकी सौतेली बेटी है, लेकिन उसकी शादी को कोई कसर नहीं रखी थी। कुछ महीनों से चोट के चलते वह काम नहीं कर रहा। ऐसे में रिश्तेदारों से रुपये लेकर बेटी की शादी का इंतजाम किया था। शादी रोकने पर सारे इंतजाम धरे रह गए। उन्होंने मेहमानों को खाना खिलाकर विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed