फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment 2025: Constable Civil Police exam dates announced...will be held in two shifts; know the

यूपी पुलिस भर्ती 2025: आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा की तारीखें घोषित...दो-दो पालियों में होगी; जानें अपडेट

Tue, 03 Feb 2026 07:31 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 07:31 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को होगी। परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश देखने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2025: Constable Civil Police exam dates announced...will be held in two shifts; know the
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 8, 9 और 10 जून (सोमवार से बुधवार) तक होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा सिपाही और जेल वार्डर के 32,679 पदों के लिए होगी। तीनों दिन परीक्षा का आयोजन दो-दो पालियों में किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले करीब 28.85 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि परीक्षा के लिए जिलों और केंद्रों का चयन जल्द किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पाठ्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी। बोर्ड ने 31 दिसंबर को सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर हाेनी है भर्ती

  • सिपाही नागरिक पुलिस - 10469
  • सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस - 15131
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल - 1341
  • सिपाही घुड़सवार पुलिस - 71
  • जेल वार्डर (पुरुष) - 3279
  • जेल वार्डर (महिला) - 106


 

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से uppbpb.gov.in वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी।

अफवाह से बचने की सलाह

बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी तरह की अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है। यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं, जिसके लिए प्रदेश भर से लाखों उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। 

भरे जाएंगे 32,679 पद

यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग यूनिट्स में कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं-

  • सिविल पुलिस
  • पीएसी (PAC)
  • एसएसएफ (SSF)
  • जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस

UP Police Selection Process: यूपी पुलिस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होता है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होता है। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में जगह दी जाती है।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची

 

UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस सैलरी

उक्त रिक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed