फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police recruitment 2020 Yogi government prepares for 13,000 recruits in UP police ,government jobs

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने यूपी पुलिस में 13 हजार भर्तियों की तैयारी की तेज

Sat, 18 Jul 2020 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Jul 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
up police recruitment 2020 Yogi government prepares for 13,000 recruits in UP police  ,government jobs
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पुलिस विभाग में 13 हजार पदों पर भर्तियों की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने मिनिस्टीरियल  संवर्ग के 1250 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि इस साल के अंत तक सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक के 6 हजार, कारागार व घुड़सवार पुलिस के लगभग 2500 और अग्निशमन विभाग में लगभग तीन हजार पदों पर भर्तियां होनी हैं। 
विज्ञापन


इनकी भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन सभी विभागों में जो भर्तियां होनी हैं, वे आरक्षी के पद की हैं। अध्यक्ष ने बताया कि सभी भर्तियों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में एक माह से अधिक का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि स्थितियां सामान्य रहीं तो बोर्ड नवंबर-दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश करेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने की कार्रवाई शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed