{"_id":"45c9e159bfe73828921e9087db223def","slug":"up-police-get-1056-new-four-wheelers-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को एकसाथ मिली 1056 नई गाड़ियों की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को एकसाथ मिली 1056 नई गाड़ियों की खेप
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की व्यवस्था को चाक-चौंबद करने के लिए यूपी के सीएम ने आज 1056 चार पहिया गाड़ियां यूपी पुलिस को दी।
विज्ञापन
यूपी की पुलिस अब और रफ्तार के साथ अपराधियों को पकड़ सकेगी। पुलिस को 1056 नई गाड़ियों की एक खेप सीएम अखिलेश यादव ने दी।
मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में पुलिस को यह नई गाड़ियां दी गईं। इन 1056 चार पहिया गाड़ियों में 831 महेंद्रा की गाड़िया हैं और 225 बुलेरो हैं।
सरकार ने यह कोशिश की है कि हर एक थाने-कोतवाली को दो-दो गाड़ियां मिल जाएं। इन सभी गाड़ियों की खरीद इलाहाबाद से हुई है।
मंगलवार की यह गाड़ियां लखनऊ लाई गईं। ऐसा माना जा रहा है कि इसके पहले कभी भी पुलिस विभाग के लिए इतने वाहन नहीं खरीदे गए हैं।
इतनी संख्या में नई गाड़ियां पुलिस को मिलने से निश्चित ही पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था बेहतर होगी।