{"_id":"eb1c900f25ba913a80638fb6d71c3998","slug":"up-police-computer-operator-typing-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटरों का टाइपिंग टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटरों का टाइपिंग टेस्ट शुरू
अंकुर तिवारी/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पदों के लिए प्रथम चरण में चयनित हुए 8404 अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ आना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव के मुताबिक 2842 पदों के लिए प्रथम चरण में कुल 8404 परीक्षार्थियों का चयन हुआ है।
पढ़ें-महज छह हजार में मिलेगा लकी नंबर
विज्ञापन
इनकी सूची और प्रवेश पत्र भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर उपलब्ध है।
इन सभी को 12 नवंबर से मूल दस्तावेजों के साथ विधानसभा मार्ग स्थित भर्ती बोर्ड के दफ्तर पहुंचना होगा।
मूल दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाए जाने पर अभ्यर्थी टाइपिंग की परीक्षा दे पाएंगे। जो अभ्यर्थी तय तिथि पर अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा पास करने के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची राज्य की आरक्षण नीति और लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर तैयार की जाएगी।