फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police brutly beated to petrol pump employer.

VIDEO: पेट्रोल पंप पर यूपी पुलिस की गुंडई!

Sun, 14 Dec 2014 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
up police brutly beated to petrol pump employer.

यूपी पुलिस आए दिन ऐसे कारनामे कर रही है जिससे जनता में डर बढ़ता जा रहा है। एक दरोगा ने शुक्रवार को एक ऐसी ही घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। दरोगा के बेटे ने मुंशी पुलिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर जाकर बोतल में खुला पेट्रोल मांगा।

विज्ञापन


खुला पेट्रोल देना पूरी तरह से गैरकानूनी है। पेट्रोल पंप वालों ने पेट्रोल देने से मना कर दिया तो दरोगा का बेटा भड़क गया। पहले इसने अपने पिता की धमकी दी। आपस में गाली-गलौज हुआ, उसके बाद लड़के ने पास ही पड़े डंडों और पेट्रोल के पाइप से इन्हे मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने भी दरोगा के बेटे से मारपीट की। बवाल ज्यादा बढ़ा तो लड़के ने अपने पिता को भी यहां बुलवा लिया। सब इंस्पेक्टर हरगोविंद अपने बेटे को बचाने पहुंचा। जिन कर्मचारियों ने उसके बेटे को मारा था उनके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पेट्रोल पंप वाले दरोगा और उसके बेटे पर भारी पड़ने लगे तो उसने अपने थाने से पुलिस बल को बुलवाया। दरोगा के कहने पर थाने से एमसीआर की गाड़ियों सहित तीन गाड़ियों में दस से बारह पुलिस वाले आ पहुंच गए।

गुंडागर्दी के लिए इस्तेमाल हो रही हैं सरकारी गाड़ियां

up police brutly beated to petrol pump employer.

प्रशासन ने एमसीआर की जो आधुनिक गाड़ियां पुलिसवालों को शहर की सुरक्षा के लिए दी है वो अब गुंडागर्दी के लिए इस्तेमाल हो रही हैं। पेट्रोल पंप पर खड़े लोगों ने बताया कि पुलिस वाले दो एमसीआर की गाड़ी लेकर मारपीट करने पहुंचे थे।

इन सभी ने आते ही पेट्रोल पंप पर बवाल मचा दिया। पेट्रोल भरने वाले पाइप और डंडों से कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस मुठभेड़ में पेट्रोल भरने वाले इन लोगों के कपड़े फाड़ दिए। इन सभी को गंभीर चोटें आई।

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि पुलिस वालों ने ना केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि वो पंप के कैशियर को भी अपने साथ उठाकर ले गए। इस कैशियर के पास करीब डेढ़ लाख रुपए कैश था। इस पूरे बवाल के बाद पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया।

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कुलदीप शुक्ला ने गाजीपुर थाने में अपनी रिपोर्ट भी दर्ज कराई जिसमें अपने कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की बात लिखी है।

यहां देखिए इस घटना का वीडियो

up police brutly beated to petrol pump employer.

इस वीडियो में देखिए, कौन थे वो लड़के

up police brutly beated to petrol pump employer.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed